वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- ऐसी प्रतिभा से ही पाकिस्तान क्रिकेट सुधरेगा; PSL पर सवाल उठाए | ACTPnews

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- ऐसी प्रतिभा से ही पाकिस्तान क्रिकेट सुधरेगा; PSL पर सवाल उठाए

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी प्रतिभा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा तैयार करनी होगी, तभी क्रिकेट में सुधार होगा। अकरम ने इसी तुलना के जरिए PSL पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में लीग से कोई बड़ा बल्लेबाजी टैलेंट सामने नहीं आया। अकरम ने PSL पर उठाए सवाल अकरम IPL और PSL, दोनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने PSL में बल्लेबाजी प्रतिभाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा, PSL शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या PSL ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हमने कुछ गेंदबाज जरूर दिए हैं। लेकिन क्या हमने कोई बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार की है?” उन्होंने आगे कहा, जब हम 14 साल के खिलाड़ी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तब हमें सुधार दिखाई देगा। हालांकि, इस बयान में अकरम ने सूर्यवंशी की उम्र 14 साल बताई, जबकि उनकी उम्र 15 साल है। अकरम ने यह बात यूट्यूबर फरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में कही। IPL में सात साल KKR के कोच रहे अकरम 2010 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच और मेंटर रहे। इस दौरान KKR ने IPL के दो खिताब जीते। PSL में भी वे इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स के साथ कोच और मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं।। क्लब क्रिकेट मजबूत करने की सलाह अकरम ने पाकिस्तान में प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए क्लब क्रिकेट को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि असली प्रतिभाएं क्लब क्रिकेट से सामने आती हैं और इससे PSL की प्रतिभा तैयार करने की व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा, अगर हमें टेस्ट क्रिकेट में सुधार चाहिए, तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना होगा। PCB को कराची और लाहौर में 100-100 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च करने चाहिए, क्योंकि प्रतिभा क्लब क्रिकेट से आती है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 से पीछे पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। टीम पहले दोनों टेस्ट हार चुकी है और अब तीसरे टेस्ट में भी हार के खतरे में है। एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान पर सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *