शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस अहाना कृष्णा, बॉयफ्रेंड निमिष रवि संग लिए सात फेरे, शेयर कीं ड्रीमी वेडिंग फोटोज | ACTPnews

शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस अहाना कृष्णा, बॉयफ्रेंड निमिष रवि संग लिए सात फेरे, शेयर कीं ड्रीमी वेडिंग फोटोज


लोकप्रिय यूट्यूबर और मलयालम एक्ट्रेस अहाना कृष्णा और सिनेमैटोग्राफर निमिष रवि ने अपने रिश्ते को एक नाम नाम दे दिया है। करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अहाना और निमिष ने शादी कर ली है। कपल ने 13 सितंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर की, जिसमें इनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अहाना ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिनमें वह खूबसूरत कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, सेलेब्स और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। 

अहाना कृष्णा ने निमिष रवि के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कीं

आहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली झलक शेयर की है, जिसमें कपल पारंपरिक लुक में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए दिख रहा है। अहाना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में उनके दस साल के सफर के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह निमिष से पहली बार तब मिली थीं, जब वह 20 साल की थीं और अब 30 साल की उम्र में दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।

अहाना और निमिष ने 10 साल की डेटिंग के बाद की शादी

अहाना ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘तुमसे 20 की उम्र में मिली, 30 में तुमसे शादी की! निमिष रवि मेरे सबसे अच्छे दोस्त, बॉयफ़्रेंड, पार्टनर, सोल-मेट, कम्फ़र्ट पिलो, कप केक और अब पति! तुम्हारे साथ, मेरा दिल हमेशा धीरे, स्थिर और बिल्कुल सही धड़कता है। साथ में बूढ़े होने और एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए जिसे हम अपना कह सकें… जिंदगी भर और उसके बाद भी एक ही टीम बने रहने के लिए! पिछले कुछ महीनों में बहुत सारे लोगों ने मेरे साथ काम किया ताकि मेरा सपना वैसा ही सच हो सके जैसा मैंने सोचा था।’ वहीं दूसरी तरफ निमिष ने शादी की तारीख बताई और कन्फर्म किया कि दोनों ने 13 सितंबर को शादी की। उन्होंने शादी की कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, अब मेरी पत्नी। 13 सितंबर 2026।”

मंजू वारियर और फैंस का रिएक्शन

एक्ट्रेस मंजू ने अहाना और निमिष की शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आप दोनों को बधाई”। मालविका मोहनन ने लिखा, “बधाई हो अहाना!” वहीं एक्ट्रेस के फैंस ने भी इन वेडिंग फोटोज पर कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है। एक ने लिखा, “आप दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल हो”, एक अन्य लिखता है “आपकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी हो। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।’

अहाना और निमिश ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा

बता दें, अहाना और निमिष की शादी काफी प्राइवेट थी, ठीक वैसे ही जैसे पिछले कुछ सालों से उनका रिश्ता रहा है। यह कपल एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानता है, लेकिन उन्होंने शायद ही कभी फैंस को अपने रिश्ते की झलक दिखाई हो। बता दें, अहाना मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। अहाना कृष्णा ‘लोकाह चैप्टर वन: चंद्र’, ‘नैन्सी रानी’, ‘पाचुवम अल्भुथाविलाक्कुम’, ‘आदि’, ‘मी मायसेल्फ एंड आई’, ‘पिडिकिट्टापुल्ली’, ‘डॉट्स’, ‘लुका’, ‘गैंग्स ऑफ़ 18’, ‘नजंडुकलुदे नाट्टिल ओरिदावेला’, ‘कारी’ और ‘जान स्टीव लोपेज’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘जेलर 2’ का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ देखकर दर्शकों को आई ‘कवाला’ की याद, 24 घंटे में मिले 62 लाख व्यूज

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports