शिमला में तेज बारिश, मनाली में खिली धूप:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, 3॰C तक गिरेगा तापमान, आज 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट | ACTPnews

शिमला में तेज बारिश, मनाली में खिली धूप:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, 3॰C तक गिरेगा तापमान, आज 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दोपहर पौने एक बजे से तेज बारिश हो रही है। इससे शहर की सड़कें पानी के तालाब में तब्दील हो गई। भारी बारिश के बाद टूरिस्ट के भरा रिज पूरी तरह खाली हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। खदराला में 7.0 मिमी, जोत में 5.0 मिमी, कोटखाई में 3.3 और मंडी 0.8 मिमी बादल बरसे। वहीं मनाली समेत राज्य के कई भागों में अभी मौसम साफ बना हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने शिमला समेत पांच जिले कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में आज बारिश के साथ आंधी व तूफान व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। राज्य में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा।
कल 10 जिलों में यलो अलर्ट 5 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी और तूफान का यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 6 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। मौसम 9 जून तक खराब रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 7 जून से 9 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पहले से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
चंबा का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। कुछ शहरों में इसमें 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम होकर 35.6 डिग्री सेल्सियस, चंबा का 7.2 डिग्री की गिरावट के बाद 31.8 डिग्री, कांगड़ा का 4.2 डिग्री कम होने के बाद 34.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अतिरिक्त गिरावट दर्ज की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *