श्रेया कालरा संग झगड़े में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा, हाथ से किया गंदा इशारा, देखकर भड़के नेटिजंस, Pookie से बना दिया विलेन | ACTPnews

श्रेया कालरा संग झगड़े में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा, हाथ से किया गंदा इशारा, देखकर भड़के नेटिजंस, Pookie से बना दिया विलेन


‘लॉकअप 2: सच या सजा’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों शिल्पा शिंदे के व्यवहार के चलते शो लगातार चर्चा में रहा। शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद वह ट्रोल्स के घेरे में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने शो के दौरान शिल्पा ने शिवांगी जोशी पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह जिस भी शो में गई हैं, वहां उनके अफेयर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिवांगी के कुशाल टंडन से भी कथित अफेयर पर टिप्पणी की थी। अब सोमवार के एपिसोड के बाद, मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया जिसके बाद हर्षद चोपड़ा आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। ‘लॉक अप 2’ में हाल ही में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के झगड़े में कूद पड़े। इस दौरान वह श्रेया कालरा की ओर अश्लील इशारा करते दिखे, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच हुई लड़ाई के दौरान हर्षद के रिएक्शन ने उन्हें विवादों में डाल दिया है।

‘लॉकअप 2’ में खाने को लेकर हुआ झगड़ा

इस पूरे विवाद की वजह एक ऐसी बहस बनी, जिसका हर्षद से कोई लेना-देना नहीं था। दरअसल, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच हाल ही में खाने को लेकर विवाद हो गया। लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांटा गया है, जिनमें से एक ग्रुप की लीडर शिवांगी हैं तो दूसरी की आकांक्षा चमोला। शिवांगी की टीम का अब तक का सफ़र शानदार रहा है। अब तक के सभी टास्क जीतते हुए वह पूरे हफ़्ते सुरक्षित रही हैं। लेकिन, हाल ही में खाने को लेकर शिवांगी से श्रेया कालरा भिड़ गईं।

श्रेया-शिवांगी के झगड़े में कूदे हर्षद चोपड़ा

श्रेया कहती हैं कि वह अलग बैठकर खाना चाहती हैं, लेकिन शिवांगी उनसे गैंग के साथ बैठकर खाने के लिए कहती हैं। दोनों के बीच की बातचीत जल्दी ही बहस में बदल गई और जैसे-जैसे दोनों के बीच असहमति बढ़ती है, घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। विवाद के बढ़ने पर हर्षद चोपड़ा ने इसमें दखल देते हुए श्रेया से कहा कि वह शिवांगी की बात सुनें, क्योंकि वह लीडर हैं और उन्हें उनकी बात माननी चाहिए। लेकिन, श्रेया कहती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि हर्षद इस मामले में दखल दें। श्रेया की ये बात सुनकर हर्षद अपना आपा खो बैठते हैं और बहस से दूर हटने से पहले श्रेया की ओर मिडिल फिंगर दिखाते हैं, जिसे लेकर अब वह ट्रोल्स से घिर चुके हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा अब अपनी इसी हरकत को लेकर ट्रोल्स से घिर चुके हैं। अब तक शो में हर्षद स्वीट और नॉन-वॉयलेंट वाली इमेज बनाए हुए थे, लेकिन उनकी एक हरकत ने उन्हें आलोचनाओं के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। इस क्लिप के वायरल होते ही कई यूजर्स ने एक्टर के बर्ताव की कड़ी आलोचना की। कई दर्शकों ने हर्षद को ‘मैनचाइल्ड’ (बचकाना हरकतें करने वाला) कहा, तो वहीं कई ने उन्हें ‘पूकी’ से ‘विलेन’ का टैग दे दिया। कुछ यूज़र्स ने तो उन्हें शो से हटाने की भी मांग शुरू कर दी है।

लॉक अप सीजन 2 के बारे में

लॉकअप सीजन 2 की बात करें तो रियेलिटी शो का ये सीजन रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में आए दिन नए-नए बवाल देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों योगेश रावत को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं अब हर्षद चोपड़ा अपने व्यवहार को लेकर ट्रोल्स से घिर चुके हैं। इस बीच लॉकअप 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। शो में एक नया वाइल्डकार्ड शामिल होने वाला है, जो कंटेस्टेंट्स के लिए नए ट्विस्ट और चुनौतियां लेकर आएगा। ‘लॉकअप 2 नेटफ़्लिक्स पर गुरुवार से शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’, राम कपूर के किस करने पर लॉकअप में फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा, शिवांगी के करीब आने पर भड़के फैंस

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports