आज से संसद का मॉनसून सत्र हो गया है। 13 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार 7 बिल लाएगी। संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। सबसे बड़ा सस्पेंस परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर है। बदले राजनीतिक समीकरणों और लोकसभा के नए नंबर गेम ने सरकार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष के वॉकआउट ने सत्र शुरू होने से पहले ही सियासी तापमान बढ़ा दिया है।
कौन-कौन से बिल आएंगे?
13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पेश होगा। मॉनसून सत्र के दौरान जो बिल पेश होंगे उनमें शामिल हैं-:
- इनकम टैक्स संशोधन बिल
- सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
- जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
- राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
- विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
पीएम मोदी करेंगे मीडिया से बात
संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की विकास दर, उपलब्धियों समेत कई अहम मुद्दों पर बात की है। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा- “आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।” आइए जानते हैं संसद के मॉनसून सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













