समुद्र में पलट गई 133 यात्रियों को ले जा रही नाव, अब तक 67 लोगों को बचाया गया | ACTPnews

समुद्र में पलट गई 133 यात्रियों को ले जा रही नाव, अब तक 67 लोगों को बचाया गया


दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां 133 लोगों को ले जा रही नाव/फेरी समुद्र में पलट गई जिसके बाद हाहाकार मच गया है। अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी है और कहा है कि अब तक 67 लोगों को बचा लिया गया। अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हादसे में अब तक कितने लोगों की जान गई है।

कहां जा रही थी नाव?

गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, जो नाव पलटी उसका नाम ‘एमवी बारिमा’ था। ये नाव राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट के रास्ते पोर्ट कैतूमा जा रही थी। इस दौरान ये नाव पोमेरून नदी के निकट पलट गई। पीएम फिलिप्स ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद चलाए गए खोज और बचाव अभियान में जिन 67 लोगों को बचाया गया है उनमें 15 बच्चे शामिल हैं।

पीएम कर रहे रेस्क्यू अभियान

गुयाना के मंत्री जुआन एडघिल ने ‘फेसबुक’ पर जानकारी दी है कि नाव के पलटने की सूचना स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर एक मिनट पर मिली था। हादसे की खबर मिलते ही सरकारी और निजी नौकाओं की मदद से मौके पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रेस्क्यू अभियान में और यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स सरकार की तरफ से राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

वियतनाम में भी हुआ था हादसा

आपको बता दें कि गुयाना में हुए इस हादसे से कुछ ही दिन पहले एशियाई देश वियतनाम में भी बड़ा हादसा देखने को मिला था। वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। ये नाव न्गोई से करीब 400 मीटर की दूरी पर समुद्र में पलट गई। इस कारण से नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर थे। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। (इनपुट: AP)

ये भी पढ़ें- ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज में लगी आग, 9वीं रात भी ईरान पर भीषण हमले

कनाडा के जंगलों में लगी आग से अमेरिका की एयर क्वालिटी खराब, ट्रंप ने दी टैरिफ की धमकी, कार्नी से करेंगे बात

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed