नई दिल्ली: बिहार से सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश के आरोपी सुमित से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने सुमित को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।
पप्पू यादव के साथ क्या हुआ था?
रविवार को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहरा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने पप्पू यादव पर चप्पल फेंक दी।
इस घटना के बाद मौके पर पप्पू यादव के समर्थकों ने हमलावर को पीट दिया। चप्पल फेंकने वाले आरोपी की पहचान 34 साल के सुमित के रूप में हुई। वह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे का काम करता है।
पुलिस ने सुमित के बारे में बताया था कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
जिस समय घटना हुई, उस समय पप्पू यादव के आवास के बाहर खड़ी कार में एक हैप्पी नाम का युवक भी मिला। घटना के समय पप्पू यादव के करीबी सूत्रों ने ये दावा किया कि 2 लोग पत्रकार बनकर आए थे और उनमें से एक ने यादव को निशाना बनाकर चप्पल फेंकी, जबकि दूसरे व्यक्ति के पास से चाकू बरामद किया गया।
घटना के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अपने ऊपर हुए हमले पर पप्पू यादव ने क्या कहा था?
पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था, “कालनेमियों से अंतिम सांस तक लड़ेंगे। संत,सनातन पर आघात करने वाले और राममंदिर लूटने वाले कालनेमियों ने हम पर हमला कराया! हम अपने सरकारी आवास पर प्रेस से बात कर रहे थे तो BJP, RSS संरक्षित कालनेमि ने यह हमला कराया। हम हनुमान जी की राह पर चलेंगे कालनेमियों को खदेड़ेंगे! जय सियाराम!”
पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ये भी पोस्ट किया था, “PM साहब और गृह मंत्री जी, बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दिया है? यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया। बताइये आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं, क्या आपका भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है? नहीं तो कार्रवाई हो।”
ये भी पढ़ें-
समाजवादी पार्टी ने पप्पू यादव को बताया गलत, सांसद राम गोपाल यादव बोले- उनका नाटक गलत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













