स्मृति मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने सिर्फ कुछ मिनटों में कर दिया ध्वस्त, इस मामले में भी हासिल की बड़ी उपलब्धि | ACTPnews

स्मृति मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा ने सिर्फ कुछ मिनटों में कर दिया ध्वस्त, इस मामले में भी हासिल की बड़ी उपलब्धि


भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को एकतरफा 114 रनों से मात देने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 49 गेंदों में शतकीय पारी खेलने के साथ एक बड़ा कारनामा भी करने का काम किया। शेफाली वर्मा ने इस मैच में अपनी साधी खिलाड़ी स्मृति मंधाना जिन्होंने 37 रनों की पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में अपने छक्कों का शतक भी पूरा किया उनको लिस्ट में पीछे छोड़ते हुए महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को कुछ मिनटों में किया ध्वस्त

टीम की दोनों स्टार ओपनिंग बल्लेबाजों का फॉर्म पिछले काफी समय से शानदार देखने को मिला है, जिसमें स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स में अपनी पारी के दौरान कुल दो छक्के लगाए, जिसके साथ ही वह महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से 100 छक्के पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई, जिसमें उन्होंने यह उपलब्धि 178वें मैच में हासिल की। वहीं शेफाली वर्मा ने इसी मैच में अपनी 100 रनों की नाबाद पारी में कुल 9 छक्के लगाने के साथ महिला टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के साथ इस मुकाम पर सबसे तेज पहुंचने वाली खिलाड़ी भी बन गई, जिसमें शेफाली ने सिर्फ 118 मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर ली। वहीं अब शेफाली भारत की तरफ से महिला T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 104 सिक्स के साथ पहली पोजीशन पर हैं, तो वहीं स्मृति मंधाना 100 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

शेफाली ने चमारी अटापट्टू के रिकॉर्ड को भी किया ध्वस्त

महिला टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं, जिसमें उन्होंने इस मामले में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। शेफाली साल 2026 में अभी तक महिला T20I में 35 छक्के लगा चुकी हैं, जबकि चमारी अटापट्टू ने साल 2024 में 32 छक्के लगाए थे।

महिला टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली खिलाड़ी

  • शेफाली वर्मा (भारत) – 35 छक्के (साल 2026)
  • चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 32 छक्के (साल 2024)
  • चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 25 छक्के (साल  2026)
  • हरमनप्रीत कौर (भारत) – 25 छक्के (साल 2018)
  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 21 छक्के (साल 2018)
  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 21 छक्के (साल 2020)
  • फातिमा सना (पाकिस्तान) – 21 छक्के (साल 2026)

ये भी पढ़ें

शेफाली वर्मा ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed