हथिनी कुंड बैराज में अभ्यास के दौरान लापता हो गया था भारतीय सेना का जवान, अब यूपी के सहारनपुर में नदी से मिला शव | ACTPnews

हथिनी कुंड बैराज में अभ्यास के दौरान लापता हो गया था भारतीय सेना का जवान, अब यूपी के सहारनपुर में नदी से मिला शव


हरियाणा के यमुनानगर जिले से बुधवार को एक बुरी खबर सामने आई थी। यहां यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान नाव पलट गई थी। इस कारण सेना का एक जवान यमुना नदी में लापता हो गया था। घटना के बाद से ही लापता जवान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अब गुरुवार को दर्दनाक खबर सामने आई है। हरियाणा में यमुना नदी में लापता जवान का शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नदी से बरामद किया गया है।

सेना के अधिकारी मौके पर

हथिनी कुंड बैराज हादसे में बड़ी अपडेट सामने आया है। हादसे के बाद लापता जवान की तलाश खत्म हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, लापता जवान का शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नदी से मिला है। जवान का शव बैराज से हथिनी कुंड बैराज से करीब 12 किलोमीटर दूर मिला मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

सेना ने जवान के शव को कब्जे में लिया 

जानकारी के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज में लापता हुए जवान का शव देर रात सहारनपुर में बरथा गांव के पास नदी में लापता सैनिक का शव मिला। सेना ने जवान के शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद जवान का परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा था। हालांकि, जवान की मौत की खबर सामने आई।

कैसे हुआ था हादसा?

दरअसल, ये हादसा मंगलवार की शाम को हरियाणा के यमुनानगर में हुआ था। हथिनीकुंड बैराज में सेना के “वन पैरा स्पेशल फोर्स” के जवान एक अभ्यास कर रहे थे।  इसी दौरान सेना की मोटर बोट यमुना नदी के डेंजर जोन में चली गई। इस दौरान नाव पानी के तेज बहाव में फंस गई और बैराज के नीचे की ओर बहने लगी। नदी के तेज बहाव के कारण नाव हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई। कुछ जवान इस दौरान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। हालांकि, एक जवान के तेज बहाव में लापता होने की सूचना मिली। लापता जवान की तलाश में सेना, वायुसेना, स्थानीय पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। अब जवान का शव यूपी के सहारनपुर से बरामद किया गया है। (रिपोर्ट: कुलवंत चौधरी)

ये भी पढ़ें- गंगा में बह रहा था 70 साल का बुजुर्ग, हर की पैड़ी पर फिर जो हुआ उसे कैमरे ने कर लिया कैद; VIDEO वायरल

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports