हनी सिंह ने म्यूजिक लेबल पर लगाया परेशान करने का आरोप, बताया क्यों हो रही गानों की रिलीज में देरी? बोले- ‘तंग किया है न मेरे को’ | ACTPnews

honey singh


रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया, जिसमें उन्होंने म्यूजिक लेबल के साथ हुई परेशानियों के बारे में बात की। उन्होंने खास तौर पर कहा कि अगर ये परेशानियां न होतीं तो अब तक वे पांच गाने रिलीज कर चुके होते। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि एक म्यूजिक लेबल उन्हें परेशान कर रहा है। हालांकि, उन्होंने उसका नाम नहीं बताया। हनी सिंह ने इस इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, ‘एक लेबल ने मुझे इतना तंग किया है, मेरा भोलेनाथ देख रहा है।’ यह हिंट देते हुए कि लेबल एक पावरफुल ब्रांड है और उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें गुरुर है कि वो बहुत बड़े हैं तो वो अहंकार तो रावण का भी नहीं रहेगा, मेरे दोस्त।’ यो यो हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही चर्चा में है।

हनी सिंह का म्यूजिक लेबल पर आरोप

रैपर ने आगे दावा किया कि इस तरह की दिक्कतों ने उनके म्यूजिक आउटपुट पर असर डाला है। उन्होंने कहा, ‘लेबलों ने न मेरी इतनी बजा दी है न, इतना तंग किया है न मेरे को। नहीं तो मैं अभी तक आपको 1 महीने में 5 गाने देता। अभी तक इन्हें मेरे को इतना डिस्टर्ब करके रखा हुआ है।’ हालांकि, सिंगर ने लेबल का नाम नहीं बताया, लेकिन फैंस ने कमेंट सेक्शन में यह जानने के लिए बाढ़ ला दी कि वह किस लेबल की बात कर रहे हैं। बता दें कि हनी और बादशाह की लड़ाई भी चर्चा में बनी हुई है।

Image Source : INSTAGRAM/@YOYOHONEYहनी सिंह ने म्यूजिक लेबल पर लगाया परेशान करने का आरोप

एमिवे बंटाई संग हनी सिंह करेंगे काम

हनी सिंह ने टी-सीरीज और जी म्यूजिक जैसे कई बड़े म्यूजिक लेबल के साथ काम किया है, जबकि उन्होंने माफिया मुंडेर रिकॉर्ड्स की भी शुरुआत की, जो उनके शुरुआती करियर से जुड़ा एक कंपनी है। हनी सिंह ने एमिवे बंटाई के साथ अपने कोलेबोरेशन के बारे में भी बताया और बताया कि गाना कब रिलीज हो सकता है। हनी ने कहा, ‘एमिवे बंटाई के साथ जल्दी गाना करेंगे। मेरा मूड है कि इसी साल करें।’ उन्होंने रैपर के लिए एक मैसेज भी दिया, जिसमें कहा, ‘मेरे पास दुबई आओ, हबीबी। चलो गाना बनाते हैं।’

हनी सिंह ने ‘रामायण’ फेम यश की तारीफ की

हनी सिंह ने ‘रामायण’ में अभिनेता यश के अभिनय की भी तारीफ की, जो दो भाग में रिलीज होगी। उन्होंने कहा, ‘यश भाई हैं हमारे बेंगलुरु से और वो रावण बने हैं…यश भाई क्या लग रहे हैं यार।’ हनी सिंह ने आगे उम्मीद जताई कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें – बहुत हुई फूहड़ता और भद्दापन, हनी सिंह और बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, गानों पर भी लगा दी रोक

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports