इन दिनों छोटे बजट की फिल्मों का ट्रेंड है। ‘हनुमान अंश’ ने भारत में ₹72.88 करोड़ नेट और ₹85.97 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, इस फिल्म का बजट 1.8-2 करोड़ रु. के बीच रहा। फिल्म ने 500% से ज्यादा रिटर्न दिया है। हनुमान अंश ने बड़े बजट की फिल्मों को भी प्रदर्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया। इसी तरह हाल ही में रिलीज हुई ‘अवारापन 2’ ने भारत में ₹148.40 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹210.20 करोड़ रहा। करीब ₹65 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 128% रिटर्न हासिल किया है। भारत में बनी 6 फिल्मों का संपूर्ण बजट 102 करोड़ रु. रहा, इनकी कुल कमाई करीब 756 करोड़ रु. पहुंच गई है, यानी बजट से औसतन 7 गुना कमाई। इनमें हॉलीवुड फिल्में शामिल नहीं हैं। साउथ की इन 4 फिल्मों ने बनाए रिकॉर्ड अनगनागा ओका राजू: 8 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। फिल्म ने भारत में लगभग ₹53.4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹100.20 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। वाजा-2: मलयालम फिल्म ‘वाजा II’ करीब ₹13 करोड़ रुपए के बजट में बनी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹235.26 रुपए करोड़ कमाए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थाई किझावी: तमिल फिल्म ‘थाई किझावी’ करीब ₹10 करोड़ रुपए के बजट में बनी। दुनियाभर में इस फिल्म ने करीब ₹80-85 करोड़ रु. का कलेक्शन किया। इसे स्लीपर ब्लॉकबस्टर कहा गया। विथ लव: तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘विथ लव’ को बनाने में करीब ₹4 करोड़ खर्च हुए। इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹39-40 रुपए करोड़ का कलेक्शन किया। हॉलीवुड में भी यही चलन ऑब्सेशन: यह ₹6.29 करोड़ ($7.5 लाख) के बजट में बनी थी। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ₹3,381.97 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। बैकरूम्स: यह हॉरर फिल्म ₹83.92 करोड़ के मामूली बजट में बनी थी और इसका वैश्विक कलेक्शन ₹3,307.28 करोड़ तक पहुंचा। पेगासस 3: बजट ₹62.94 करोड़ था, जिसके मुकाबले फिल्म ने दुनियाभर में ₹5,508.00 करोड़ का विशाल ग्रॉस कलेक्शन खड़ा किया। यह फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर घोषित हुई हैं।
Source link
हनुमान अंश 2 करोड़ में बनी-कमाई 72 करोड़ से ज्यादा:भारत में बनी 6 फिल्मों ने बजट के मुकाबले औसतन 7 गुना कमाए | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












