हर महीने 25 हजार लोगों की मौत, दुनिया भुगत रही नुकसान, ट्रंप ने कहा-यूक्रेन युद्ध खत्म होना चाहिए | ACTPnews

Donald Trump


न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए इसे खत्म करने की अपील की है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह बात कही।

रूस ने डीजल ऑयल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण अपनी डीजल ऑयल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने दावा किया कि रूस की बड़ी संख्या में डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है, जिसके कारण वे फिलहाल काम नहीं कर रही हैं।

ट्रंप ने कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को बेकार कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया। ट्रंप ने दावा किया कि इस युद्ध में हर महीने करीब 25 हजार लोगों की मौत हो रही है, जिनमें अधिकतर सैनिक हैं। उन्होंने इस स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊर्जा तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। 

Image Source : TRUTHSOCIAL@REALDONALDTRUMPडोनाल्ड ट्रंप ट्रूथ सोशल मीडिया

रविवार को यूक्रेन ने रूस पर किया था बड़ा हमला

बता दें कि रविवार को यूक्रेन की सेना ने रूस पर बड़ा हमला किया था। रात भर रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन से हमले किए। राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर करीब 100 ड्रोन से हमला किया गया था। यह हमला रूस में जारी संसदीय चुनाव के तीसरे और आखिरी दिन हुआ था। मॉस्को के आस-पास के इलाके में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह रूस पर यूक्रेन की ओर से अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कीव ने इस हमले में कई तरह की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जिनमें यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइलें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल तेल और लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए किया गया। जेलेंस्की ने रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा, ”ये अरबों डॉलर हैं, जो युद्ध मशीन को चलाते हैं।”

जिनपिंग के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान होनेवाली शिखर वार्ता की तैयारियों में भी जुटे हैं। शि जिनपिंग ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। शी 23 सितंबर को वाशिंगटन पहुंचेंगे और इस दौरान उनका राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शिखर वार्ता का कार्यक्रम है।

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed