हवा में था एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, अचानक से खत्म होने लगा तेल, इंजन 1 को बंद कर के करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग | ACTPnews

हवा में था एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, अचानक से खत्म होने लगा तेल, इंजन 1 को बंद कर के करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


हवाई यात्रा के दौरान संकट की एक डराने वाली स्थिति सोमवार को देखने को मिली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में अचानक से तेल कम होने की खबर सामने आई है। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि तेजी से तेल खत्म होता देखकर विमान के क्रू ने एक इंजन को बंद कर दिया। इसके बाद विमान की कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।

तेल का लेवल तेजी से कम हो रहा था

सामने आई जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 कोच्चि से अबू धाबी जा रही थी। हालांकि, विमान को उड़ान के बीच में ही कोच्चि वापस लौटना पड़ गया। ये विमान बोइंग 737 था। उड़ान के दौरान विमान के क्रू को जानकारी मिली कि इंजन नंबर-1 में फ्यूल का लेवल तेजी से कम होता जा रहा है। जब तेल का प्रेशर डेंजर जोन तक पहुंच गया तब इंजन को बंद कर दिया गया। इसके बाद विमान को कोच्चि हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतारा गया है।

36,000 फीट की ऊंचाई पर था विमान

ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का ये विमान जब टेक-ऑफ कर गया, उसके करीब 50 मिनट बाद पायलट और को-पायलट ने इस बात पर गौर किया कि विमान के इंजन-1 में तेल तेजी से कम होता जा रहा है। इस दौरान विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। ऐसे में क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया जो कि इमरजेंसी या जटिल परिस्थितियों में Structured Decision-Making का एक अहम मॉडल है। विमान में तेल का लेवल कम लगाताप कम हो रहा था। ऐसे में क्रू ने अबू धाबी जाने की योजना को छोड़ दिया और विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया।

मुंबई में भी टला था बड़ा हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया था जब रनवे पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आमने-सामने आ गए थे। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने लैंडिंग की थी लेकिन वह रनवे से हटा नहीं था। दूसरी ओर दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान उसी रनवे से उड़ान भरने को तैयार था। दोनों विमानों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत निर्देश जारी किया और एयर इंडिया के विमान की टेक ऑफ की प्रक्रिया को रोक दिया गया। 

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया की जो फ्लाइट हवा में अचानक 300 फीट नीचे आई थी, अब उसके पायलट के खिलाफ एक्शन की तैयारी

‘एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ₹55,000 का ट्राइपॉड तोड़कर दिया 5,000 का मुआवजा…’ शख्स का गुस्सा फूटा; Video Viral

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *