हिमाचल में अगले छह दिन खराब रहेगा मौसम:तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे गिरेगा पारा | ACTPnews

हिमाचल में अगले छह दिन खराब रहेगा मौसम:तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे गिरेगा पारा

हिमाचल प्रदेश में कल से अगले छह दिन निरंतर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सात जून तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान अधिकांश भागों में बारिश के आसार है। तीन से छह जून तक तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कल यानी तीन जून के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। चार जून को लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में चेतावनी दी गई है। 5 जून को 4 जिलों में चेतावनी पांच जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला, छह जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया। इससे अगले छह दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान पहले ही सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। बारिश के बाद यह और नीचे गिरेगा। चंबा का पारा सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे गिरा चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 31.7 डिग्री, कांगड़ा का 4.3 डिग्री की गिरावट के बाद आज 34.6 डिग्री, ऊना का पारा 1.7 डिग्री कम होने के बाद 37.0 डिग्री और शिमला का पारा सामान्य से 0.6 डिग्री की गिरावट के बाद 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। इससे आज तापमान में हल्का उछाल जरूर आया है। मगर कल के बाद इसमें और गिरावट आएगी। सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे टूरिस्ट राज्य में बीते पांच दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे पर्यटक सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed