हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले एक सप्ताह तक भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच 14.8 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 20.6 मिमी बादल बरस चुके हैं। IMD ने आज भी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान कुछेक भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। सात से 10 जून तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं है। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रांग होगा। इससे राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। कई जगह तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। केलांग का पारा सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान सामान्य से कम रहेगा। राज्य के अधिकांश शहरों का पारा पहले ही सामान्य से कम चल रहा है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे गिरने के बाद 22.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कल्पा का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री लुढ़कने के बाद 17.1 डिग्री, केलांग का नॉर्मल से 7.1 डिग्री कम होने के बाद 15.9 डिग्री, मनाली का 4.5 डिग्री कम होने के बाद 21.8 डिग्री, कांगड़ा का 4.2 डिग्री कम होने के बाद 34.5 डिग्री और भुंतर का 3.5 डिग्री गिरने के बाद 30.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। पहाड़ों पर सुहावना हुआ मौसम तापमान में गिरावट के बाद पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों के साथ देशभर से पहाड़ों पर घूमने आ रहे टूरिस्ट ने भी गर्मी से राहत की सांस ली है।
Source link
हिमाचल में आज 3 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:अगले 6 दिन खराब रहेगा मौसम, एक सप्ताह में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











