हिमाचल में हीटवेव के बाद अब ओलावृष्टि का अलर्ट:मैदानों के साथ पहाड़ भी तपे, ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंचा; गर्मी से लोग बेहाल | ACTPnews

हिमाचल में हीटवेव के बाद अब ओलावृष्टि का अलर्ट:मैदानों के साथ पहाड़ भी तपे, ऊना का टेंपरेचर 44॰C पहुंचा; गर्मी से लोग बेहाल

हिमाचल प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ताजा बुलेटिन में आज और कल दो दिन तक कुछेक भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। वहीं हीटवेव के कारण तापमान में और उछाल आएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य में दो दिन से चल रही हीटवेव के कारण स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों स्कूल-दफ्तर व अपने काम पर आते जाते वक्त भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऊना का पारा 44 डिग्री पहुंचा इस बीच ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.1 डिग्री ज्यादा के साथ 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पांवटा साहिब सब डिवीजन में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करना पड़ा है। मैदानी इलाकों के साथ साथ अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ रही है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। 3 दिन की धूप से बिगड़े हालात प्रदेश में चार दिन पहले तक सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम था और ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। मगर तीन दिन की धूप के बाद अचानक तापमान में भारी इजाफा हुआ। अब अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। 22 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार- आज अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों भारी ओलावृष्टि की अनुमान है। 22 व 23 मई को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब रहने के आसार है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 24 से 26 मई के बीच भी कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह ज्यादा स्ट्रांग नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed