इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर कोई विदेशी सरकार इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के गिरफ्तारी वारंट के तहत उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करती है, तो इजरायल की स्पेशल फोर्स इसमें दखल देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ये विवाद तब सामने आया है जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बयान जारी किया था कि अगर नेतन्याहू सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने आते हैं तो वे अधिकारियों से नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि, बाद में ममदानी अपने बयान से पलट गए थे। माना जा रहा है कि नेतन्याहू का ताजा बयान इसी विवाद को लेकर सामने आया है।
क्या बोले नेतन्याहू?
बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, नेतन्याहू ने कहा है कि उन्हें उन देशों की यात्रा करने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं है जो कि 2024 के ICC आदेश का समर्थन करते हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने नवंबर 2024 में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों को लेकर अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। इस दौरान विदेशों में गिरफ्तार किए जाने के जोखिमों- जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी जैसी अप्रत्याशित घटनाओं के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा- “हां, मैं इसके बारे में सोचता हूं। आप जानते हैं, हमारे पास स्पेशल फोर्स मौजूद हैं। मैंने पांच साल तक उसमें काम किया है।”
ममदानी पर भड़के नेतन्याहू
अपने इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने बताया है कि वह न्यूयॉर्क शहर की अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। उन्होंने शहर के मेयर ममदानी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैं इस नफरत फैलाने वाले अधिकारी के सामने सच बोलूंगा। वह न्यूयॉर्कवासियों के एक समूह को दूसरे समूह के खिलाफ भड़का रहा है। वह उन्हें न्यूयॉर्क के यहूदियों के खिलाफ कर रहा है।”
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, जुलाई महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा था कि वह विधि विभाग चर्चा कर रहे हैं कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, इसके बाद ममदानी अपने बयान से पलट गए थे। ममदानी ने कहा था कि हमारे पास अरेस्ट वारंट को लागू करने का स्वतंत्र कानूनी अधिकार नहीं है। ये अधिकार फेडरल गवर्नमेंट के पास है। हम उनसे अरेस्ट वारंट को लागू करने का आग्रह करते हैं।” इस विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को संबोधित करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ”अमेरिका में रहते हुए आपको किसी भी स्थिति में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।”
ये भी पढे़ें- न्यूयॉर्क पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे नेतन्याहू? ममदानी के बयान पर ट्रंप ने किया पलटवार
‘मैं न्यूयॉर्क आऊंगा…’, नेतन्याहू ने ममदानी को दिया तीखा जवाब, मेयर ने गिरफ्तार करने की बात कही थी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













