बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चर्चित फिल्म ‘किंग’ अब अपने अंतिम शूटिंग चरण में पहुंच गई है। इंडस्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार…‘फिल्म का आखिरी इंटरनेशनल शेड्यूल अगस्त में अमेरिका में शूट किया जाएगा। इसके लिए मेकर्स कई लोकेशनों पर तैयारी कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इस शेड्यूल के साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस एक्शन थ्रिलर की मुख्य शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद पूरी टीम पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और फिल्म को अंतिम रूप देने के काम में जुट जाएगी। इससे पहले फिल्म का एक अहम शेड्यूल जॉर्जिया में पूरा किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब केवल क्लाइमैक्स का बड़ा एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाना बाकी है। यही वजह है कि मेकर्स लोकेशन चुनने में पूरी सावधानी बरत रहे हैं।’ जॉर्जिया में पूरा हुआ अहम शूटिंग शेड्यूल इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार ‘फिल्म का बड़ा हिस्सा पहले ही जॉर्जिया में शूट किया जा चुका है। अप्रैल और मई के दौरान फिल्म की यूनिट ने वहां कई हफ्तों तक लगातार शूटिंग की, जिसमें बड़े एक्शन और ड्रामेटिक सीक्वेंस फिल्माए गए। इस विदेशी शेड्यूल को फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी का सबसे अहम चरण माना जा रहा है। जॉर्जिया जाने से पहले मुंबई के महबूब स्टूडियो में भी एक महत्वपूर्ण एक्शन ब्लॉक शूट किया गया था, जिसकी पुष्टि उस समय शाहरुख खान के करीबी सूत्रों ने की थी। सूत्रों का कहना है कि फिल्म की टीम पिछले साल जनवरी से इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रही है। अब शूटिंग अपने आखिरी चरण में है और अगस्त में प्रस्तावित अमेरिका शेड्यूल के पूरा होते ही फिल्म की मुख्य शूटिंग खत्म हो जाएगी।’ स्टूडियो में फिल्माए गए बड़े एक्शन सीन यूनिट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का एक अहम शेड्यूल मुंबई के यशराज स्टूडियो में पूरा किया गया। यह शूटिंग छह दिनों तक चली, जिसमें बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए। शूटिंग का काम रोज देर रात शुरू होकर तड़के करीब साढ़े चार बजे तक चलता था। इस शेड्यूल में शाहरुख खान ने चार दिनों तक शूटिंग की, जबकि शुरुआती दो दिनों में स्टंट टीम और अन्य कलाकारों के हिस्से के दृश्य फिल्माए गए। पूरे एक्शन ब्लॉक के लिए अत्याधुनिक ग्रीन स्क्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया, ताकि बाद में विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) की मदद से दृश्यों को और भव्य तथा बड़े पैमाने पर पेश किया जा सके। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान लीड रोल में नजर आएंगी। पोस्ट-प्रोडक्शन पर रहेगा अगला बड़ा फोकस अंतिम इंटरनेशनल शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म का सबसे अहम तकनीकी चरण शुरू होगा। इसके तहत एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), डिजिटल इंटरमीडिएट (DI), साउंड डिजाइन, डॉल्बी मिक्सिंग और बैकग्राउंड स्कोर पर कई महीनों तक काम किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्मों के विजुअल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यही वजह है कि शूटिंग पूरी होने के बाद भी पोस्ट-प्रोडक्शन पर विशेष समय और संसाधन लगाए जाएंगे।
Source link
अगस्त में शुरू होगा ‘किंग’ का अमेरिका शूटिंग शेड्यूल:फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आएंगी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम Kaylee Hottle का निधन, कार क्रैश में गई जान, पिता ने साइन लैंग्वेज के जरिए की मौत की पुष्टि | ACTPnews
-

ईरान की 4 मिसाइलों को जॉर्डन के एयर डिफेंस ने मार गिराया, लेकिन WSJ की नई रिपोर्ट ने मचाई हलचल | ACTPnews
-
-

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल बाल- बाल चूके, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी रेटिंग में फायदा | ACTPnews
-

अगस्त में शुरू होगा ‘किंग’ का अमेरिका शूटिंग शेड्यूल:फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आएंगी | ACTPnews








