अमिताभ बच्चन को बर्थडे पर मिला सबसे खास सरप्राइज, KBC18 के मंच पर गूंजी मां तेजी बच्चन की आवाज, सुनकर भावुक हुए बिग बी | ACTPnews

अमिताभ बच्चन को बर्थडे पर मिला सबसे खास सरप्राइज, KBC18 के मंच पर गूंजी मां तेजी बच्चन की आवाज, सुनकर भावुक हुए बिग बी


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर तरफ से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं और उनके घर के बाहर भी हर साल की तरह इस बार भी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर भी अमिताभ बच्चन को जबरदस्त सरप्राइज मिला। ये ऐसा सरप्राइज था, जिसने बिग बी को भावुक भी कर दिया और पुरानी यादों में भी पहुंचा दिया। केबीसी 18 के शनिवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन को उनकी मां तेजी बच्चन की आवाज सुनाई गई। जैसे ही बिग बी ने मां की आवाज सुनी वह भावुक हो गए और फिर मां से जुड़े कुछ किस्से भी साझा किए।

मां की आवाज सुन भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें स्पेशल सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने एक स्पेशल रिकॉर्डिंग चलाई। पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘रात आधी हो गई है’ को जैसे ही बिग बी ने अपनी मां की आवाज में सुना, वह हैरान हो गए। रिकॉर्डिंग के साथ-साथ स्क्रीन पर युवा अमिताभ बच्चन और मां की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर भी दिखाई। मां की आवाज सुनते ही अमिताभ बच्चन पहले तो कुछ समय के लिए शांत हो गए और फिर उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात की और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए।

अमिताभ बच्चन ने साझा किए मां से जुड़े किस्से

अमिताभ बच्चन कहते हैं- ‘मां की आवाज है ये और वह बाबूजी की एक कविता सुना रही हैं।’ बिग बी की इस छोटी सी प्रतिक्रिया से साफ जाहिर था, कि वह अपनी मां को कितना याद करते हैं। अमिताभ बच्चन के लिए ये मात्र एक रिकॉर्डिंग नहीं थी, बल्कि उनकी मां से जुड़ी यादों को ताजा करने का मौका भी था। केबीसी 18 के इस स्पेशल एपिसोड में कुछ छोटे बच्चों ने भी उनके सम्मान में प्रस्तुति दी। इसी दौरान एक परफॉर्मर कहता है- ‘अमिताभ बच्चन जी सिर्फ एक सुपर्सटार, होस्ट या पिता नहं हैं, बल्कि वह एक इमोशन हैं, हिंदुस्तान का इमोशन।’ बता दें, अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के जाने-माने कवि थे और मां तेजी बच्चन एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

84 साल के हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन आज, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी बिग बी काफी एक्टिव हैं और फिल्मों के साथ-साथ टीवी के जरिए भी दर्शकों से जुड़े हुए हैं। बिग बी सालों से क्विज बेस्ड रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं और हर साल उनके जन्मदिन पर मेकर्स ऐसे ही स्पेशल सरप्राइज के जरिए उनका दिन खास बना देते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाना पाटेकर को भी श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया। वहीं ब्लॉग के जरिए भी उन्होंने नाना को श्रद्धांजलि दी और केबीसी 18 के मंच पर भी उन्हें याद किया।

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, 4 साल पुराने केस में मिली हिदायत, सुनवाई के लिए खुद होना होगा हाजिर

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed