अमेरिका ने ईरान पर फिर किए भीषण हमले, ईरान बोला- ‘अगर खार्ग में घुसना चाहते हैं तो हम खातिरदारी के लिए बेताब’ | ACTPnews

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए भीषण हमले, ईरान बोला- 'अगर खार्ग में घुसना चाहते हैं तो हम खातिरदारी के लिए बेताब'


अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। आज जंग का 10वां दिन है और दोनों ओर से लगातार अटैक किए जा रहे हैं। US सेंट्रल कमांड का कहना है कि सेना ने ईरान के नए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हमलों का मकसद ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल वो स्ट्रेट होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए करता है। वहीं, बीती रात जॉर्डन की राजधानी अम्मान तेज सायरन की आवाज से गूंज उठी क्योंकि ईरान ने एक बार फिर मिसाइल अटैक लॉन्च किया। जॉर्डन ने बताया कि ईरान ने एक और मिसाइल हमला किया है।

ईरान पर जबरदस्त बमबारी

दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान पर जबरदस्त बमबारी की है। अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के तबरीज सिटी का इलाका रहा जहां IRGC का मिसाइल बेस और मिसाइल फील्ड है। अमेरिकी विमानों ने इसी मिसाइल फील्ड पर भीषण बमबारी की है। अमेरिका का दावा है कि हमलों में होर्मुज के पास सिरीक और जास्क आईलैंड में ईरान के वॉच टावर्स को ध्वस्त कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के हमलों में अमेरिका के तीन सैनिक शहीद हुए हैं। अब अमेरिका ईरान को छोड़ेगा नहीं। आज रात ईरान पर और घातक हमले किए और ये हमने ईरान के हमले में मारे गए हमारे तीन सैनिकों के सम्मान के लिए किया।

खार्ग में खातिरदारी के लिए बेताब- ईरान

ट्रंप, ईरान को छोड़ने को मूड में नहीं है तो ईरान भी दावा कर रहा है कि उसे हल्के में लेने की भूल अमेरिका ना करे। ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि अमेरिका खार्ग में घुसने का सपना देख रहा है और हमारे लोग उनकी खातिरदारी के लिए बेताब हैं। अगर अमेरिका खार्ग में घुसने का सपना देख रहा है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। साउथ ईरान में रहने वाले लोग अमेरिकी सैनिकों की खातिरदारी के लिए बेताब हैं।

नेतन्याहू को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान 

भीषण जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहने के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं जिसने हाल ही में 52 हजार बेगुनाह प्रदर्शनकारियों को मार डाला और पिछले 47 सालों से अमेरिकी सैनिकों और अन्य लोगों की हत्या कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि गिरफ़्तार उन लोगों को किया जाना चाहिए जिन्होंने ईरान को मौत और तबाही के इस दौर में धकेला। दरअसल, ट्रंप का ये बयान इसलिए आया है क्योंकि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्रसंघ महासभा में भाग लेने जब नेतन्याहू न्यूयॉर्क दौरे पर आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘ईरान की यात्रा टाल दें’ भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

‘ईरान की यात्रा टाल दें’ भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *