मानसून देश के कई हिस्सों में तबाही मचा रहा है। जम्मू-कश्मीर से केरल तक बादल फटने से हाहाकार मचा है। गुजरात से ओडिशा तक आसमानी आफत से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश से उफनते नदी नाले लोगों को डरा रहे हैं। कश्मीर के शोपियां और किश्तवाड़ में बादल फटने भारी तबाही हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सैलाब कैसे कहर बरपा रहा है, इस आर्टिकल में जानिए।
कश्मीर टू केरल मूसलाधार बारिश से हाहाकार
कश्मीर से केरल तक मानसून की मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा है। बादल फटने से पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही हो रही है तो मैदानी इलाकों में विनाशकारी बाढ़ से त्राहिमाम मचा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में अचानक आए सैलाब से पूरा का पूरा गांव जलमग्न हो गया तो किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई। लैंडस्लाइड और पहाड़ के दरकने से अमरनाथ यात्रा बाधित है तो सड़कों पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लग गया। ओडिशा में विनाशकारी बाढ़ से गांव के गांव डूब गए तो केरल में भी मॉनसून कहर बरपा रहा है।
किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने से तबाही
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने से भारी तबाही हुई, जिसमें गाड़ियां बह गईं और नेशनल हाईवे बंद हो गए। तबाही की तस्वीरें किश्तवाड़ के चन्नू इलाके से भी आई हैं, यहां देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने की घटना हुई। पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें गाड़ियां तक बह गईं। कई घर मकानों को भी सैलाब ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।
बाढ़-बारिश से गुजरात में भी बिगड़े हालात
गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में गांव के गांव बाढ़ में डूब गए हैं। केरल के कई इलाके बाढ़ से जलमग्न हैं तो पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। विनाशकारी बाढ़ ने लोगों को सड़क पर ला दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को अब खाने के लाले पड़ गए हैं। असम में बाढ़ से 80 मौतों की खबर आ चुकी है। बाढ़ से 2.12 लाख लोग प्रभावित हैं।
गुजरात के किन जिलों में ज्यादा खतरा?
गुजरात के सुरेंद्रनगर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई सोसाइटियां सैलाब की चपेट में हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालत ये है कि बोट की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा और नवसारी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही सरकार, 18000 लोगों को ₹3.50 करोड़ बांटे, 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













