आकांक्षा चमोला हुईं घायल, घुटने-पसलियों में लगी चोट, बताया कैसे हुआ हादसा | ACTPnews

आकांक्षा चमोला हुईं घायल, घुटने-पसलियों में लगी चोट, बताया कैसे हुआ हादसा


आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को मुंबई में देखा गया। ब्लू कलर की ड्रेस पहने आकांक्षा ने न सिर्फ अपने लुक से, बल्कि अपने बाएं पैर पर लगी चोट से भी लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए, उन्होंने पैपराजी को बताया कि उनके घुटने-पसलियों में चोट लगी है। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें ये मामूली चोटें घर पर लगी है। एक दूसरे वीडियो में उन्हें गौरव खन्ना के बारे में भी बात करते देखा जा सकता है।

आकांक्षा चमोला को कैसे लगी चोट

पैपराजी ने जब आकांक्षा चमोला से पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने मजाक में कहा, ‘घुटना गया, पसलियां गईं।’ जब पैपराजी ने उनसे और सवाल पूछे कि उन्हें ये चोटें कैसे लगीं तो आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज़ृ में कहा, ‘ये मेरे घर पर स्टंट करते हुए हुआ।’ वीडियो में आकांक्षा लाइट ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस और व्हाइट हील्स पहने हुए नजर आईं। कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं कि चोट लगने के बावजूद, ‘लॉक अप 2’ स्टार ने हिम्मत नहीं हारी और अपना काम करने में लगी हुई हैं।

गौरव खन्ना के बारे में क्या बोलीं आकांक्षा

वायरल भयानी के दूसरे वीडियो में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के बारे में भी बात की। पैपराजी ने जब एक्ट्रेस से कहा कि बेचारा बाबू मिस कर रहा है तो आकांक्षा ने कहा, ‘बाबू कहां मिस कर रहा है। बाबू तो सारे इंटरव्यू मेरे खिलाफ दे रहा है।’

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के रिश्ते में आई दरार

आकांक्षा चमोला हाल ही में ‘लॉक अप 2’ में अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने की घोषणा के बाद सुर्खियों में रही हैं। 2016 में शादी करने वाला यह जोड़ा लगभग एक साल से अलग रह रहा था। शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने खुलासा किया कि वे तलाक लेने जा रहे हैं। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि अलग होने का फैसला आपसी था और तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि, उन्होंने अभी तक कागजों पर हस्ताक्षर नहीं किए। कुछ लोगों ने इस अलग हो चुके कपल पर पब्लिसिटी के लिए अपने अलगाव का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। आकांक्षा ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है।

 

ये भी पढ़ें – गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, रहना चाहती हैं अकेले, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *