आज कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी | ACTPnews

आज कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी


मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 13 सितंबर को देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, गुजरात और केरल समेत अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आंधी का अलर्ट

दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान IMD के अनुसार हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में भी तूफानी बारिश की चेतावनी

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है।

MP में 65 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मध्य प्रदेश के बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में आंधी के साथ बारिश

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का खतरा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवाओं की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंसे नितिन गडकरी, बोले- “इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं”

BRICS Summit का दूसरा दिन आज, PM मोदी की 7 अहम द्विपक्षीय बैठकें; जानें पूरा शेड्यूल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports