चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग की गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। फ्लाइट चेन्नई में उतरने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले ATC को अलर्ट मिला एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होती है। लेकिन कल यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले पायलट को एहसास हुआ कि बाएं इंजन में खराबी आ गई है। इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया। इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव करने के बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद, 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

“पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अच्छे संबंध, दोनों सुलझा लेंगे”, भारत पर 100% टैरिफ के सवाल पर बोले पीटर नवारो | ACTPnews
-

‘पायलट ने गांजा पिया था’ दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव, एयर इंडिया की Delhi-Phuket Flight में क्या हुआ था? | ACTPnews
-

‘मुझे वफादारी पसंद’, Ex हसबैंड मोहसिन ने दिखाई रिसेप्शन की झलक, दूसरी बेगम पर लुटाया प्यार तो उर्मिला मातोंडकर ने बयां किया हाल-ए-दिल | ACTPnews
-









