इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, एक्स हैंडल पर लिखा खास मैसेज | ACTPnews

इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, एक्स हैंडल पर लिखा खास मैसेज


रोम: इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मेलोनी के अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बधाई देते हुए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने X पर एक पोस्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। दुनिया के कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को बधाई मैसेज भेजा है। 

जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के लिए क्या लिखा

जार्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी की अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना की और इटली और भारत के बीच मज़बूत होती दोस्ती पर ज़ोर दिया। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि इटली और भारत सहयोग और समृद्धि की दिशा में मिलकर काम करते हुए अपनी दोस्ती के गहरे बंधन को मज़बूत कर रहे हैं।

पुतिन ने भी दी पीएम मोदी को बधाई

वहीं, दिल्ली में रूसी दूतावास ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए एक संदेश भेजा है। मैसेज में कुछ इस तरह लिखा है: ‘आप सही मायने में अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा रखते हैं। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’,” । अपने संदेश में, पुतिन ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए भी आभार व्यक्त किया। रूसी राष्ट्रपति और दुनिया के कई अन्य नेताओं ने 12 और 13 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में यहां आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

दुनिया के कई नेताओं ने भी दी बधाई

वहीं, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी मोदी को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”डोमिनिका सरकार और वहां के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित करने, स्वास्थ्य को एजेंडे में प्राथमिकता देने और सभी के लिए स्वास्थ्य तथा वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति ब्रिक्स नेताओं से मजबूत प्रतिबद्धताएं हासिल करने के लिए आपका धन्यवाद।  श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजित प्रेमदासा और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपतियों इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और मोहम्मद नशीद ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। 

ये भी पढ़ेंः PM मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, राहुल, अखिलेश और खड़गे ने की उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed