इस्तीफा देने के बाद पहली बार गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, स्वागत में जुटी भारी भीड़, देखें Video | ACTPnews

इस्तीफा देने के बाद पहली बार गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, स्वागत में जुटी भारी भीड़, देखें Video


नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हो चुका है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद मंगलवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। अब मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया और उनके लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा दिखी।

भारी भीड़ ने किया स्वागत

आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को जब धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे थे तो वहां भी एनडीए के सांसदों ने मकरद्वार पर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें पाग भी पहनाया।

सीएम मोहन माझी ने की थी तारीफ

शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने के बाद भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा था- “केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, धर्मेंद्र प्रधान ने ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) समेत कई बड़े और अहम सुधार किए, जिससे देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव पड़ी। ऊंचे नैतिक मूल्यों को सबसे ऊपर रखते हुए, उनका इस्तीफ़ा देने का फैसला उनके मजबूत सिद्धांतों और जन-सेवा के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य सफल होगा। महाप्रभु श्री जगन्नाथ उनके आगे के सफ़र पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

वहीं, ओडिशा सरकार के मंत्री ओडिशा के मंत्री विभूति जेना ने कहा- “धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री शायद ओडिशा के लिए गर्व की बात हैं। शिक्षा मंत्री बनने के बाद, उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए। परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में, कई कदम उठाए गए, जैसे कि दोबारा परीक्षा करवाना।”

ये भी पढ़ें- ‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’, इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान

अब ओडिशा में शुरू हुई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पूर्व सीएम नवीन पटनायक खुद मैदान में उतरे, क्या है कारण?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports