‘होम अलोन 2’ और ‘माई लेफ्ट फुट’ ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रेंडा फिकर ने एक्टिंग के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली आयरिश महिला थीं। ब्रेंडा को 1990 में ‘माई लेफ्ट फुट’ में डैनियल डे-लुईस की ऑन-स्क्रीन मां का रोल निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था। उन्होंने 1992 की चर्चित फिल्म ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ में मशहूर ‘पिजन लेडी’ के किरदार के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में मैकॉले कल्किन, जो पेस्की और डैनियल स्टर्न जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।
ब्रेंडा फ्रिकर का 81 साल की उम्र में निधन
ब्रेंडा फ्रिकर के निधन की खबर से प्रशंसक और फिल्म जगत शोक में है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंडा फ्रिकर के एजेंट फिल बेलफील्ड ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हम अब उनके जैसी शख्सियत फिर कभी नहीं देख पाएंगे। उनके निधन से दुनिया एक बेहतरीन इंसान से मरहूम हो गई है। उन्हें जानना, प्यार करना और उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा से सम्मान की बात रही है और वो हमेशा मेरे दिल में और पूरी दुनियाभर के कई फैंस के दिल में बसी रहेंगी।’ वहीं अभिनेत्री के कई फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आयरलैंड में अमेरिकी राजदूत एड वॉल्श ने भी दी श्रद्धांजलि
आयरलैंड में अमेरिकी राजदूत एड वॉल्श ने भी X पर ब्रेंडा फ्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘ब्रेंडा फ्रिकर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वे आयरिश फ़िल्म जगत की एक दिग्गज हस्ती थीं और ‘माई लेफ्ट फुट’ में अपनी यादगार भूमिका के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री थीं। डबलिन से लेकर हॉलीवुड तक, उनके काम ने आयरलैंड की कहानियों को दुनिया के सामने रखा और अटलांटिक के दोनों ओर की पीढ़ियों को प्रेरित किया। वे एक शानदार विरासत छोड़ गई हैं। मैं उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें चाहने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
ब्रेंडा फ्रिकर का एक्टिंग करियर
ब्रेंडा फ्रिकर ने 1964 में फिल्म ‘ऑफ ह्यूमन बॉन्डेज’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने बहुत छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 1964 में आयरलैंड के पहले डेली सोप ‘तोलका रो’ में काम किया और इस दौरान थिएटर में भी एक्टिव रहीं। 1977 में आई ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इसके अलावा वह BBC के लंबे समय से चल रहे मेडिकल ड्रामा ‘कैजुअल्टी’ से भी एक जाना-माना चेहरा बन गईं। वह 1986 से 1990 तक इस सीरीज से जुड़ी रहीं।
ब्रेंडा फ्रिकर के मशहूर प्रोजेक्ट्स
ब्रेंडा फ्रिकर ने अपने सालों के करियर में कई मशहूर शो और फिल्मों में काम किया। उनके सबसे मशहूर प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘माई लेफ्ट फ़ुट’, ‘अल्बर्ट नोब्स’, ‘अ टाइम टू किल’, ‘सीकर्स’, ‘सो आई मैरिड एन एक्स मर्डरर’, ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ और ‘स्टोन ऑफ डेस्टिनी’ शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः सुपरस्टार के हाउसकीपर को पालतू कुत्ते ने काटा, अब देना पड़ेगा 124 करोड़ रुपयों का हर्जाना, कोर्ट ने दिया आदेश
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













