ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने टी-20 क्रिकेट में पहली बार 9 विकेट झटके। इससे मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया। लेग स्पिनर एडम जम्पा और डेब्यू मैच खेल रहे जोएल डेविस ने 3-3 विकेट लिए। चटगांव में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने टिक नहीं सकी और 132 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कॉनोली की 47 रन की पारी और टिम डेविड की तेज बल्लेबाजी के दम पर 17.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जम्पा के 150 टी-20I विकेट पूरे एडम जम्पा टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वे दुनिया के केवल 5वें लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने टी-20I में 150 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले राशिद खान, ईश सोढ़ी, आदिल राशिद और वानिंदु हसरंगा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पावरप्ले में बांग्लादेश की दमदार शुरुआत बांग्लादेश के ओपनर्स सैफ हसन और तंजीद हसन ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए। जॉनसन ने तंजीद को बार्टलेट के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद सैफ हसन भी मैट रेनशॉ की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। कार्यवाहक कप्तान तौहीद हृदॉय और 18 महीने बाद टीम में लौटे सौम्य सरकार ने पारी संभाली। बांग्लादेश ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। जोएल डेविस और निखिल चौधरी ने मिडिल ऑर्डर में विकेट लिए 7वें ओवर में एडम जाम्पा ने तौहीद हृदॉय को अपनी गुगली पर बोल्ड कर बांग्लादेश की रन गति पर लगाम लगा दी। अगले ओवर में सौम्य सरकार भी डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी को कैच दे बैठे। इसके बाद जोएल डेविस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराकर पहला विकेट हासिल किया। मैट रेनशॉ ने शमीम हुसैन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। डेविस ने डेब्यू कर रहे अब्दुल गफ्फार सकलैन को भी पवेलियन भेजा। निखिल चौधरी ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए रिशाद हुसैन को 3 रन पर आउट किया। निचले क्रम में महेदी हसन ने नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और बांग्लादेश की टीम 132 रन पर सिमट गई। कॉनोली ने संभाली पारी, शरीफुल के ओवर में लगाए लगातार तीन चौके 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले शरीफुल इस्लाम ने जोश इंग्लिस को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। कूपर कॉनोली ने उसी ओवर में शरीफुल की लगातार तीन गेंदों पर चौके जड़कर दबाव कम किया। कप्तान मिचेल मार्श 13 गेंदों में 14 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटके झेले। टिम डेविड का 98 मीटर लंबा छक्का मार्श के आउट होने के बाद टिम डेविड ने महेदी हसन की गेंद पर 98 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए। दूसरी ओर कॉनोली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सकलैन व रिशाद हुसैन के खिलाफ कई आकर्षक शॉट खेले। कॉनोली ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जो उनके टी-20I करियर का बेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी ने 18 रन और मैट रेनशॉ ने 18 रन का योगदान दिया। जेवियर बार्टलेट ने अगली ही गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। ————————————————–
Source link
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने पहली बार टी-20 में 9 विकेट झटके:कंगारुओं ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया; कॉनोली ने 47 रन बनाए | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports










