कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए | ACTPnews

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने पर भारतवंशी महिला गिरफ्तार:किराएदार ने जरबन घर में घुसने, खाना फेंकने के आरोप लगाए

कनाडा में बीफ बनाने से रोकने को लेकर भारतवंशी मकान मालकिन और किराएदार के बीच विवाद हो गया। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन ने उसका खाना फेंक दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला उसकी इजाजत के बिना घर में घुसीं और ताले बदल दिए। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने भारतवंशी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। किराएदार ने शेयर किए झगड़े के वीडियो गार्डन में खाना बनाने से शुरू था विवाद किराएदार के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ गार्डन में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवान वहां पहुंचीं और उन्हें रोकने लगीं। किराएदार ने इस मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए। इनमें राज तिवान दीवार पर पड़े निशानों की ओर इशारा करती नजर आ रहीं थीं। किराएदार ने उनसे वहां से जाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। किराएदार के दोस्त ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। राज तिवान ने बारबेक्यू पर रखा खाना हटाया दूसरे वीडियो में राज तिवान बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती हुई दिखाई दीं। किराएदार ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी पर उन्हें खाना बनाने की इजाजत नहीं दे सकतीं। इसके बाद राज तिवान ने पुलिस बुलाने की बात कही। इंस्टाग्राम अकाउंट पर झगड़े के कई वीडियो हुए पोस्ट विवाद के बाद किराएदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किए। उसका दावा था कि बारबेक्यू को लेकर हुआ झगड़ा कोई अकेली घटना नहीं थी। एक और वीडियो में महिला किराएदार के घर के अंदर जाती नजर आ रही थी। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी। इस दौरान किराएदार बार-बार तिवान को घर से बाहर जाने के लिए कहता रहा। किराएदार का आरोप है कि मकान मालकिन उसकी गैरमौजूदगी में घर में घुसीं और बाद में ताले भी बदल दिए। पुलिस ने महिला मकान मालकिन को गिरफ्तार किया विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवान के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हथकड़ी लगाई और अपने साथ ले गई। इस मामले में सामने आए दावे किराएदार की ओर से हैं। राज तिवाना ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का मुस्लिम पति हाईकोर्ट में तलब:पहली पत्नी ने केस किया पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को लाहौर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports