कारगिल जंग के दौरान भारतीय फौज की जीत में जितना अहम रोल ग्राउंड फोर्सेस का था, उतनी ही निर्णायक भूमिका भारतीय वायुसेना के Operation Safed Sagar की भी रही। 26 मई 1999 को इस अभियान का आगाज किया गया था। इसमें दुर्गम पहाड़ियों पर डटे पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों की स्ट्रैटेजी को भारतीय वायुसेना ने ध्वस्त करके युद्ध में हमारी सेना को एडवांटेज दे दिया था।
क्यों मुश्किल था ‘ऑपरेशन सफेद सागर’?
दरअसल, कारगिल सेक्टर में पाकिस्तान के घुसपैठियों ने नेशनल हाईवे NH-1A पर नजर रखने वाली कई स्ट्रैटेजिक चोटियों पर कब्जा जमा लिया था। ऐसे में इंडियन आर्मी के अभियान ऑपरेशन विजय को एरियल सपोर्ट देने के लिए इंडियन एयरफोर्स को मैदान में उतारा गया था। हालांकि, यह ऑपरेशन आसान बिल्कुल भी नहीं था। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई, ऑक्सीजन का काम लेवल, कठिन मौसम और LoC पार न करने के कड़े निर्देशों के बीच भारतीय वायुसेना को बेहद सटीक अटैक्स करने पड़े। इस ऑपरेशन का नाम भी सफेद सागर इसलिए रखा गया था क्योंकि जहां ये ऑपरेशन होना था वहां चारों तरफ बर्फीला इलाका था।
भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के बंकरों पर की सटीक बमबारी
ऑपरेशन के शुरुआती दिनों में भारतीय सेना को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जल्द ही स्ट्रैटेजी बदली गई। विशेष रूप से इंडियन एयरफोर्स के जरिए जून, 1999 में मिराज-2000 लड़ाकू विमानों का प्रयोग कर दुश्मन के बंकरों, कमांड पोस्ट और सप्लाई डंप पर सटीक बमबारी की गई। टाइगर हिल, Tololing और अन्य अहम चोटियों पर किए गए इन अटैक्स ने पाकिस्तानी अड्डों को भारी नुकसान पहुंचाया और इंडियन एयरफोर्स के लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान बना दिया।
IAF ने हाई-एल्टीट्यूड एयर वॉरफेयर में दिखाया जौहर
ऑपरेशन सफेद सागर ने यह साबित कर दिया कि कठिन से कठिन हालातों में भी इंडियन एयरफोर्स सटीक और प्रभावी अभियान चलाने में सक्षम है। इस ऑपरेशन ने न सिर्फ कारगिल जंग में भारत की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि Indian Military Strategy, प्रिसिजन स्ट्राइक क्षमता और हाई-एल्टीट्यूड एयर वॉरफेयर को भी नई दिशा दी। ऑपरेशन सफेद सागर को आज भी इंडियन एयरफोर्स के सबसे सफल और ऐतिहासिक ऑपरेशन में गिना जाता है।
भारत आज मना रहा है कारगिल विजय दिवस
हमारा देश आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन 1999 की कारगिल जंग में पाकिस्तान पर भारतीय फौज की ऐतिहासिक विजय और हमारे देश के वीर सैनिकों की शहादत की याद दिलाता है। साल 1999 में करीब 60 दिनों तक चली कारगिल की जंग के बाद 26 जुलाई यानी आज ही के दिन भारत, पाकिस्तान से जीता था। कारगिल विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बहादुर सैनिकों के शौर्य को नमन किया। वहीं, द्रास में राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें- ‘भारतीय सेना जब कुछ करती है, तो कुछ हटकर ही करती है’, रीवा में कारगिल विजय दिवस पर बोले CM मोहन यादव-VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













