कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार को आग लगने की घटना में 24 छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मरने वालों में 19 लड़कियां और 5 लड़के हैं। 29 का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। इसके बाद यह फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे। इनमें से कुछ का दम घुट गया। आशंका है कि घनी आबादी वाले कदुतु इलाके में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें… स्कूल में फंसे बच्चे, निकलने की जगह संकरी थी लुबाला के मुताबिक, स्कूल से बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था। कुछ छात्रों ने खिड़कियों से छलांग लगानी शुरू कर दी। कुछ छात्र दरवाजे की ओर भागे। सभी के एक साथ बाहर निकलने की कोशिश में कई छात्र गिर गए और उनके ऊपर से लोग गुजर गए। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। लुबाला के मुताबिक, जिस इलाके से आग शुरू हुई, वह घनी आबादी वाला है।
Source link
कांगो के 2 स्कूलों में आग, 24 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

कांगो के 2 स्कूलों में आग, 24 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे | ACTPnews
-

राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था | ACTPnews
-

सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड | ACTPnews









