साउथ फिल्म एक्टर और कार रेसर अजित कुमार यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेसिंग के दौरान उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एशियन ला मैंस सीरीज और मिशेलिन ला मैंस कप के रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ। अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से इंटरनेशनल कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहे हैं। रेस के दौरान बेकाबू हुई कार
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस के दौरान अचानक उनकी कार से कंट्रोल छूट गया और वह ट्रैक पर मौजूद दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बावजूद अजित कुमार को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद वे सुरक्षित कार से बाहर आ गए। अजित कुमार इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट में भाग लेने वाले गिने-चुने भारतीय ड्राइवरों में से एक हैं। 2025 में भी तीन बड़े हादसों में बचे थे अजित
अजित कुमार के लिए रेसिंग ट्रैक पर हादसे होना नया नहीं है। इससे पहले साल 2025 में भी वे इटली में जीटी4 (GT4) यूरोपियन सीरीज के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। उसी साल स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान उनकी कार दो बार पलटी खा गई थी। इसके अलावा दुबई में 24एच पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान भी उनकी कार क्रैश हो गई थी। इन सभी हादसों में वे बिना किसी गंभीर चोट के बच निकले थे। कहा था- ‘एक्सीडेंट के बाद सिर्फ रेस खत्म करने का ख्याल आता है’
कुछ समय पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अजित ने हादसों के बाद अपनी सोच पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक्सीडेंट होते ही वे सबसे पहले देखते हैं कि उन्हें कोई चोट तो नहीं लगी है। इसके बाद अगर कार सही हालत में होती है, तो वे रेस पूरी करने की कोशिश करते हैं। अजित ने कहा था कि उन्हें अपने परिवार की चिंता रहती है, क्योंकि ऐसे हादसों से परिवार तनाव में आ जाता है। एक्टर होने के कारण उनके एक्सीडेंट की खबरें ज्यादा सुर्खियों में आती हैं। फिल्मों में काम के दौरान हो चुकी हैं 29 सर्जरी
अजित कुमार ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी अब तक 29 सर्जरी (ऑपरेशन) हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं- या तो आप शिकायत करें या फिर सबक लेकर आगे बढ़ें। एक्टर होने के साथ-साथ अजीत प्रोफेशनल कार रेसर हैं। भारत के अलावा को कई इंटरनेशनल रेसिंग का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2003 में उन्होंने फॉर्मूला एशिया BMW चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप का हिस्सा रह चुके हैं, जो 2010 में हुई थी। 2015 के बाद अजीत कुमार ने 2025 में 24H दुबई रेसिंग से रेसिंग करियर में कमबैक किया है। ‘डेयरडेविल’ फिल्म में नजर आएंगे अजित
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार को हाल ही में फिल्म ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अगली’ में देखा गया था। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘डेयरडेविल’ में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं। इस फिल्म को उनकी पत्नी शालिनी अजित कुमार का प्रोडक्शन हाउस ‘ब्रेवहार्ट्स प्रोडक्शंस’ प्रोड्यूस कर रहा है।
Source link
कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












