कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया, पंजाब में दर्ज हैं कुल 21 आपराधिक मामले | ACTPnews

कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया, पंजाब में दर्ज हैं कुल 21 आपराधिक मामले


चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। Operation Eastern Reach में कुख्यात गैंगस्टर को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया। विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को पंजाब पुलिस भारत वापस लाई। वह फर्जी पासपोर्ट से भारत से भागा था, मोल्दोवा में पकड़ा गया।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, यूरोप के किसी देश से पंजाब पुलिस द्वारा किया गया यह पहला प्रत्यर्पण है। इस पूरी कार्रवाई को पंजाब पुलिस की AGTF और OFTEC टीम ने केंद्रीय एजेंसियों तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया।

21 आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड

दबोचा गया गैंगस्टर, जग्गू भगवानपुरिया के मुख्य हिटमैन के तौर पर काम करता था। पंजाब पुलिस ने विदेश भागे आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम उर्फ गुरपाल सिंह को मोल्दोवा से भारत वापस ला दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब में कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 4 मामले ट्रायल में हैं, जबकि 17 मामलों में जांच चल रही है। 

फर्जी पहचान से भारत से फरार हुआ था

पुलिस के मुताबिक अमृतपाल सिंह करीब अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में भारत से फरार हुआ था। उसने चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। इस पासपोर्ट में उसकी पहचान ‘गुरपाल सिंह’ के नाम से बताई गई थी। 

भारत से निकलने के बाद वह सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचा और इसके बाद कई देशों से होते हुए मोल्दोवा पहुंच गया।

यूक्रेन भागने की कोशिश के दौरान मोल्दोवा में पकड़ा गया

अमृतपाल सिंह को 24 फरवरी 2026 को मोल्दोवा के अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया, जब वह ओटासी स्टेट बॉर्डर से यूक्रेन जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की कोशिशों से उसे भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।  

इसके बाद अमृत दलम को अजरबैजान के बाकू के ट्रांजिट रूट से भारत लाया गया। पंजाब पुलिस की टीम और आरोपी आज सुबह 12 जून 2026 को नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे।

फर्जी पासपोर्ट और लोकेशन के आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के फर्जी पासपोर्ट की जानकारी और उसके संभावित ठिकानों से जुड़ी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की। इसके आधार पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की गई और नोटिस हासिल किया गया। 

छह महीने तक चला इंटरनेशनल ऑपरेशन

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF और OFTEC Punjab ने करीब छह महीने तक इंटेलिजेंस आधारित अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया। इस ऑपरेशन का नाम ‘Operation Eastern Reach’ रखा गया था। इसमें लगातार निगरानी के साथ देश और विदेश की अलग-अलग एजेंसियों के बीच समन्वय किया गया। 

मोल्दोवा की अदालत से मिली भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी

अमृतपाल सिंह को भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया के दौरान 26 मई 2026 को अदालत ने उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। इसके बाद उसने इस फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन 16 जुलाई 2026 को Court of Appeal Centru ने उसकी अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही प्रत्यर्पण का आदेश अंतिम हो गया। 

चार सदस्यीय पंजाब पुलिस टीम मोल्दोवा पहुंची

प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होने के बाद पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम मोल्दोवा पहुंची। टीम ने 11 सितंबर 2026 को चिशिनाउ एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह को अपनी हिरासत में लिया और उसे पंजाब वापस लाया। 

पंजाब में 21 केस, कई गंभीर धाराओं से जुड़े मामले

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में UAPA/Explosives, हत्या, Arms Act, NDPS, जबरन वसूली, Passport Act और अन्य BNS से जुड़े मामले शामिल हैं। रिकॉर्ड में हत्या से जुड़े 5, Arms Act के 9, NDPS का 1 और UAPA/Explosives का 1 मामला दर्ज बताया गया है। 

किन जिलों में दर्ज हैं मामले?

जांच के तहत चल रहे 17 मामलों में सबसे ज्यादा 7 FIR बटाला, 4 गुरदासपुर, 2 अमृतसर कमिश्नरेट, 2 होशियारपुर, 1 लुधियाना कमिश्नरेट और 1 FIR SSOC अमृतसर से जुड़ी बताई गई है। वहीं ट्रायल में चल रहे 4 मामले बटाला में दर्ज हैं। 

यानी करीब दो साल पहले फर्जी पहचान और पासपोर्ट के जरिए देश से फरार हुआ अमृतपाल सिंह मोल्दोवा में पकड़ा गया। छह महीने चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन, कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण के बाद अब पंजाब पुलिस उसे भारत वापस ले आई है।

इससे पहले खबर ये भी सामने आई थी कि गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच दरार आ गई, जिसके बाद वॉयस मैसेज में गोल्डी ने एक बड़ी बात कही थी।

ये भी पढ़ें-

नोएडा: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के 2 इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार, एक पर 80 और दूसरे पर 60 मुकदमें

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *