एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर बढ़ते रिलेशनशिप ट्रेंड्स और युवाओं की जीवनशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बिना किसी लक्ष्य के जुनून आत्मघाती साबित होता है। दरअसल आरोपी सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की पहाड़ी से धकेल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस जांच से बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी सिया गोयल ने सगाई के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से सीक्रेट मैरिज कर ली थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। सोशल मीडिया वाले रिश्तों पर कंगना का तंज
कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस केस से जुड़ी खबर शेयर करते हुए युवाओं को नसीहत दी है। उन्होंने लिखा कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, ड्रग्स और क्लब्स जैसी चीजें भी आजकल के युवाओं के लिए कम पड़ रही हैं। बिना किसी मकसद के जुनून का नतीजा इसी तरह की आत्मघाती घटनाओं के रूप में सामने आता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने जुनून का इस्तेमाल करियर या कोई स्किल सीखने में करें। डिप्रेशन से बचने के लिए साधारण जीवन की सलाह
कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वे युवाओं से अपनी एनर्जी को सही और सकारात्मक रास्ते पर लगाने की अपील करती हैं। उन्होंने सलाह दी कि दिमाग खुला रखें लेकिन जीवन बिल्कुल साधारण और पारंपरिक तरीके से जिएं। ऐसा करने से लोग जेल जाने, अकेलेपन, नकारात्मकता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। क्या है सिया गोयल और केतन अग्रवाल मामला
पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहगढ़ किले की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस जांच के मुताबिक, 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर रची थी। केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी और दोनों इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे। पुलिस ने सिया और चेतन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। कागजात मांगने पर रची हत्या की साजिश
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केतन के परिवार ने उदयपुर में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिया से कुछ सरकारी दस्तावेज मांगे थे। इसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में हत्या की साजिश रची। पुलिस उन दो कॉलेज दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है जिन्होंने गवाह के रूप में शादी के कागजात पर साइन किए थे। इसके अलावा चेतन के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि उसने सीक्रेट मैरिज के लिए किसी को पैसे तो नहीं दिए थे। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल मर्डर से पहले सिया का मंगेतर के साथ डांस, रोमांस; 3 तस्वीरें केतन के मर्डर करने से पहले सिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। दोनों की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां भी सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा थीं। इस साल फरवरी में सगाई के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दिल को उसका घर मिले एक महीना पूरा हुआ। 19 मई को सिया ने अपने जन्मदिन के काउंटडाउन की स्टोरी पोस्ट की, जिसमें दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। एक पोस्ट में दोनों कार के अंदर बैठकर गले लगते दिखे। केतन ने अपने कार के अंदर और बाहर फूलों की सजावट की थी।
Source link
केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना का बयान:इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स की लाइफस्टाइल को ठहराया जिम्मेदार; कहा- बिना मकसद का जूनून बर्बादी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना का बयान:इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स की लाइफस्टाइल को ठहराया जिम्मेदार; कहा- बिना मकसद का जूनून बर्बादी | ACTPnews
-
-

राहुल गांधी ने कहा- ₹2.25 लाख में बिका UGC-NET पेपर:हरियाणवी एडवोकेट के दावे को आधार बनाया, वो अंडरग्राउंड; छात्र नेताओं से पूछताछ कर रही पुलिस | ACTPnews
-

दृश्यम 3 का नया नैरेटिव तैयार:‘शैतान 2’ पर लगा ब्रेक; जुलाई 2026 से लंदन में नई हॉरर फिल्म शुरू करेंगे अजय देवगन | ACTPnews







