केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई, जबकि राजस्थान का एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दोपहर करीब 3 बजे गौरीकुंड से लगभग तीन किलोमीटर आगे चीरबासा हेलीपैड के पास हुआ। बताया गया कि पहाड़ी से अचानक पत्थर लुढ़कने लगे, जिसकी चपेट में घोड़ा संचालक और एक यात्री आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा मित्रों की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायल यात्री को उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल भेजा गया। मौके पर ही हुई घोड़ा संचालक की मौत हादसे में रुद्रप्रयाग जिले के बड़ासू गांव निवासी 23 वर्षीय देवेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का कार्य करता था। पत्थरों की चपेट में आने से उसे संभलने का मौका नहीं मिला। राजस्थान का यात्री अस्पताल में भर्ती घायल यात्री की पहचान राजस्थान निवासी विष्णु के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल मौके से निकालकर उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस, डीडीआरएफ और आपदा मित्रों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर निगरानी बनाए हुए है। मौसम की स्थिति और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए यात्रियों को लगातार सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Source link
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर:घोड़ा संचालक की मौत, राजस्थान का यात्री गंभीर घायल | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











