केरल के कोठामंगलम जिले में गरीबी और बेघर होने की समस्या से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान नारायणन, उनकी दृष्टिबाधित पत्नी विजी और उनके दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है। परिवार गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों में पुलिस ने मुवत्तुपुझा नदी के अलग-अलग हिस्सों से परिवार के चारों सदस्यों के शव बरामद किए। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि किराए के मकान से निकाले जाने के करीब डेढ़ सप्ताह बाद परिवार ने यह कदम उठाया। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। गुरुवार को परिवार नए घर में शिफ्ट होने वाला था परिवार पिछले एक साल से कोठामंगलम के पास किराए के मकान में रह रहा था। करीब छह हफ्ते पहले मकान मालिक से घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद परिवार पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने उनके लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था की और भोजन व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया। साथ ही उनके लिए नया किराए का मकान भी तलाशा जा रहा था। गुरुवार को उन्हें पुलिस की ओर से तय किए गए नए किराए के मकान में शिफ्ट होना था। चर्च के पास नजर आया परिवार तलाश के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिनमें नारायणन, उनकी पत्नी विजी, उनकी 8 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को पिरावोम के एक रेस्तरां के पास पैदल जाते हुए देखा गया। परिवार शहर के एक चर्च के पास भी नजर आया था। पुलिस ने चेरुवाटूर के पास नया मकान ढूंढ था कोठामंगलम थाने के SHO प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस परिवार को इस मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रही थी। पहले एक एनजीओ के रीहैबिलिटेशन सेंटर में उनके रहने की व्यवस्था की गई, लेकिन वह केवल महिलाओं के लिए था। इसके बाद पुलिस ने उनके लिए रोजाना किराये पर रहने की जगह का इंतजाम किया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें स्थायी मकान भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेरुवाटूर के पास ही परिवार के लिए मकान तलाशा था, ताकि दोनों बच्चे उसी प्राथमिक स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। ——————– ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती को चाकू मारा तो वह चलती टैक्सी से कूद गई, ड्राइवर भी जख्मी कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर कार में हुए धमाके में युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने कार के अंदर देसी बम या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें
Source link
केरल में परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या की:सभी के शव नदी से मिले; आर्थिक तंगी से परेशान था परिवार | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









