कौन हैं सिकंदर सिंह? जिनके साथ हाथों में हाथ थामे मालदीव वेकेशन एन्जॉय कर रहीं निया शर्मा, लोग बोले- रिलेशनशिप सॉफ्ट-लॉन्च | ACTPnews

कौन हैं सिकंदर सिंह? जिनके साथ हाथों में हाथ थामे मालदीव वेकेशन एन्जॉय कर रहीं निया शर्मा, लोग बोले- रिलेशनशिप सॉफ्ट-लॉन्च


टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक अदाओं से फैंस का दिल जीतने वाली निया ने हाल ही में अपने मालदीव वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि निया ने अपने कथित बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह को सोशल मीडिया पर ‘सॉफ्ट-लॉन्च’ कर दिया है। हालांकि अभिनेत्री ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सिकंदर के साथ उनकी कई करीबी तस्वीरें इस बात का इशारा कर रही हैं।

मालदीव वेकेशन की तस्वीरों में दिखी खास बॉन्डिंग

निया शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सिकंदर सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में दोनों एक साथ ड्रिंक्स एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में सिकंदर बड़े ही प्यार से निया का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में यह जोड़ी अपने मालदीव रिजॉर्ट के स्टाफ के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरों के इस सिलसिले में निया के ग्लैमरस और बोल्ड अवतार ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वाइट कट-आउट स्विमसूट में निया समंदर किनारे पोज देती, पानी में सुकून के पल बिताती और रिजॉर्ट में साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस समर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि डेटिंग की खबरों पर निया शर्मा की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अभिनेत्री हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं।

यहां देखें तस्वीरें

आखिर कौन हैं सिकंदर सिंह?

निया शर्मा के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर सिकंदर सिंह कौन हैं। सार्वजनिक रूप से उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से साफ पता चलता है कि उनके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छे संबंध हैं। इसी साल सिकंदर ने निर्माता निखिल द्विवेदी को बॉबी देओल स्टारर और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बंदर’ के लिए बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इसके अलावा, टीवी अभिनेता और निर्माता रवि दुबे भी उनकी कई इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लाइक करते हैं। गौरतलब है कि रवि दुबे को निया शर्मा का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है, जिससे इन अटकलों को और बल मिल रहा है।

वर्कफ्रंट पर कैसी रही निया की हालिया जर्नी?

वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा को हाल ही में लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में देखा गया था, जहाँ उन्होंने कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ जोड़ी बनाई थी। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और इसके विजेता अली गोनी व जन्नत जुबैर बने थे। इस सीज़न में अर्जुन बिजलानी, समर्थ जुरेल, तेजस्वी प्रकाश, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रीम शेख, राहुल वैद्य और एल्विश यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की बेटी का बदला अवतार, घुंघराले बाल और किलर लुक में दिखीं नितारा, मासूमियत पर जा अटका फैंस का दिल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports