क्या AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, रोबोट शहरों में घुसकर लोगों को खत्म कर देंगे? जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर क्या कहा | ACTPnews

क्या AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, रोबोट शहरों में घुसकर लोगों को खत्म कर देंगे? जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर क्या कहा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी चिंताओं को सिरे से नकार दिया है। ट्रंप ने AI के विकास पर किसी भी तरह की रोक लगाने की आवश्यकता को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि AI के तेजी से विकास और निगरानी की कमी की चेतावनियां नकारात्मक सोच का नतीजा है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में चीन के सामने अमेरिका की साख खोने की चिंता है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर के कहा है कि AI का दुनिया पर कब्जा कर लेने का दावा झूठ है। 

ये ग्लोबल वार्मिंग के स्कैम से भी बेतुका- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए पोस्ट में कहा- मैं झूठ का पर्दाफाश करने वाला हूं। और अभी मैं एक और झूठ का पर्दाफाश कर रहा हूं कि AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा, उसे निगल जाएगा और बर्बाद कर देगा, और रोबोट हमारे शहरों में घुस आएंगे और हम सबको खत्म कर देंगे। यह ‘रूस, रूस’ वाले झूठ या ग्लोबल वार्मिंग के स्कैम से भी ज्यादा बेतुका है।”

अमेरिका AI के विकास में चीन से आगे- ट्रंप 

एपी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि AI को लेकर हम कड़े कदम उठा सकते हैं लेकिन नकारात्मक सोच इस मामल पर बेकार में चिंता जता रही है। वे ऐसी बातें कर रहे हैं जो कभी होंगी ही नहीं। जो भी AI की इस रेस को जीतेगा, वही सबसे ऊपर पर रहेगा। अमेरिका AI के विकास में चीन से आगे है। मैं इस बढ़त को बनाए रखना चाहता हूं, क्योंकि जो AI जीतेगा, वही सब कुछ जीतेगा।” ट्रंप ने आगे कहा- “AI को जिस इकलौते लिमिट या सुरक्षा नियम की जरूरत है वह है एक एक मजबूत और स्मार्ट राष्ट्रपति। और अमेरिका के पास ऐसा राष्ट्रपति है।” आपको बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने ये भी कहा था कि चीन हमारी जासूसी करता है, हम भी ऐसा ही करते हैं।

AI दुनिया पर कब्जा नहीं कर रहा- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा- “ये दावा कि AI दुनिया पर कब्जा कर लेगा एक झूठ है। ठीक वैसे ही जैसे ग्लोबल वार्मिंग का दावा था (जिसके बारे में कहा गया था कि अब तक सब मर चुके होंगे), या ‘रूस, रूस, रूस’, ‘यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन’, या महाभियोग का पहला या दूसरा झूठ। ये सब कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट हैं, जो कभी हार नहीं मानते, लेकिन जीतते भी शायद ही कभी हैं। उम्मीद है कि वोटरों को असलियत समझ आ गई होगी।” (इनपुट: एपी)

ये भी पढ़ें- अब अमेरिका में भी बंटने लगी ‘चुनावी रेवड़ी’, ट्रंप ने जनता के लिए किया 5 हजार डॉलर का खास ऐलान

‘पुतिन डील करना चाहते हैं, लेकिन वो और जेलेंस्की एक-दूसरे से नफरत करते हैं’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान पर भी बोले

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed