‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का नया प्रोमो वायरल, रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, मोर्ने मोर्केल की तेज गेंदबाजी से डरे कंटेस्टेंट्स | ACTPnews

'खतरों के खिलाड़ी 15' का नया प्रोमो वायरल, रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, मोर्ने मोर्केल की तेज गेंदबाजी से डरे कंटेस्टेंट्स


‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें रोहित शेट्टी सभी को एक सरप्राइज देते हैं। यह सरप्राइज देख कंटेस्टेंट्स के होश उड़ जाते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के इस चर्चित प्रोमो में मोर्ने मोर्केल दिखाई देते हैं। मोर्ने मोर्केल के एंट्री करते ही सभी हैरान रह जाते हैं। मोर्ने मोर्केल शो के खिलाड़ियों को चैलेंज करते हैं, जिसके बाद सभी यह सोचने लगा जाते हैं कि हम कैसे जीत पाएंगे। स्टंट पर आधारित यह पॉपुलर रियलिटी शो ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ लौट रहा है, जिसमें गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रूहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

मोर्ने मोर्केल की खतरों के खिलाड़ी में हुई एंट्री

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा धमाकेदार और खतरनाक होने वाला है। इसके अलावा, शो में साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर मोर्ने मोर्केल भी नजर आने वाले हैं। अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को डराने वाले यह तेज गेंदबाज ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ भारतीय रियलिटी पर डेब्यू कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच भी हैं।

कंटेस्टेंट्स मोर्ने मोर्केल की बॉलिंग का करेंगे सामना

एक टास्क में कंटेस्टेंट्स को मोर्ने मोर्केल द्वारा फेंकी गई गेंद को पकड़ना होगा, लेकिन यह काम आसान नहीं होगा। जी हां, क्योंकि स्टंट पूरा करने के लिए कंटेस्टेंट्स को इस एक्स इंटरनेशनल क्रिकेटर की तेज बॉलिंग का सामना करना होगा। मोर्केल ने मैदान पर खेल के बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ खेलते हुए समय बिताया है और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनका प्रदर्शन स्टंट चैलेंज के रोमांच को और बढ़ा देगा। साथ ही इसमें खेल का एक नया पहलू भी जोड़ेगा। रोहित और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ मोर्केल के जुड़ने से नए सीजन में फिजिकल चैलेंज, रोमांच और कई चौंकाने वाले पल देखने को मिलेंगे।

कब-कहां देखें खतरों के खिलाड़ी 15

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का पहला एपिसोड प्रीमियर 1 अगस्त 2026 को होगा और यह हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें – Khatron Ke Khiladi 15: डर का नया दौर, रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे 12 सितारे, नाम से हटा पर्दा

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की नई लॉन्च डेट आई सामने, रोहित शेट्टी का शो अगस्त के पहले हफ्ते में होगा ऑन एयर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports