गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, एक को बचाने में गई सबकी जान, चंडीगढ़ से आए थे हरिद्वार | ACTPnews

गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, एक को बचाने में गई सबकी जान, चंडीगढ़ से आए थे हरिद्वार


हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेने आए चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से एक ग्रुप के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान एक कांवड़िया गंगनहर में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई और पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों पानी में लापता हो गए, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

एक को बचाने के चक्कर में सब डूबे

बताया जा रहा है कि गंगनहर में सिल्ट की वजह से पानी को कम किया गया है, जिसके चलते कांवड़िये जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर के बीच जाकर नहाने लगे। लेकिन गंगनहर में हुए गड्ढे की गहराई को भांप नहीं पाए। एक किशोर गड्ढे में डूबकर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए अन्य किशोर भी गड्ढे में गए लेकिन वो भी गहराई को भांप नहीं सके। देखते ही देखते चारों पानी में लापता हो गए। 

मृतकों के परिजनों को दी सूचना

सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों कांवड़ियों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

वहीं, आपको बता दें कि मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

(रिपोर्ट- सुनील पांडे)

यह भी पढ़ें-

यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकानें, CM योगी का आदेश; अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *