अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी अपने नए घर पर गणपति पूजा के दौरान भावुक हो गईं। इस खास दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल के बीच का एक दिल को छू लेने वाला पल कैद हुआ है। वीडियो में नेहा को गणपति पूजा करते वक्त रोते हुए देखा जा सकता है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। वहीं अपनी पत्नी नेहा के आंसू गिरते देख अर्जुन ने तुरंत उन्हें संभाला और दिलासा दिया। एक्टर ने प्यार से उनके आंसू पोंछे और उन्हें खुश करने की कोशिश करते नजर आए, जिससे यह पल दिल को छू लेने वाला बन गया।
गणपति पूजा में छलके अर्जुन बिजलानी की पत्नी के आंसू
अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी और अपने करीबी परिवार के सदस्यों के साथ हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। वायरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पूजा के दौरान अर्जुन बिजलानी की पत्नी के आंसू बहते दिखाई दिए और इस इमोशनल पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अब कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस भावुक कर देने वाले पल में एक्टर अर्जुन अपनी पत्नी नेहा के आंसू पोंछते दिखाई दिए और साथ में आगे की पूजा पूरी की।
गणपति बप्पा के सामने भावुक हुईं नेहा स्वामी
वीडियो में पंडित नेहा स्वामी से कहते हैं, ‘आपके साथ ही हैं बेटा’ इस बात का अर्जुन बिजलानी जवाब देते हुए कहते हैं, ‘आज पहली बार नहीं है।’ इसके बाद एक्टर अपनी पत्नी को संभालते हुए दिखते हैं। वायरल भयानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘गणपति बप्पा के दिव्य आगमन पर हममें से कई लोग भावुक हो जाते हैं। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने भी ऐसी ही भावनाएं महसूस कीं, जो उनके आंसुओं से साफ झलक रही थीं।’
अर्जुन बिजलानी की लोग क्यों कर रहे तारीफ
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर कपल के मजबूत रिश्ते और अपनी पत्नी के प्रति अर्जुन के केयरिंग नेचर को दिखाया है। फैंस को एक्टर का यह प्यारा अंदाज बहुत पसंद आया, जिसमें उन्होंने इस शुभ मौके पर नेहा को संभाला। यह वीडियो अब ऑनलाइन खूब देखा जा रहा है। अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी की शादी को 13 साल हो चुके हैं और यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। दोनों के तलाक की अफवाहें कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन कपल ने हर बार इन खबरों का खंडन किया है।
ये भी पढे़ं – ‘राइज एंड फॉल’ में अर्जुन बिजलानी से मिली हार नहीं भूले आरुष भोला, रनर-अप ने शो को बताया बायस्ड
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













