चिरंजीवी की फिल्म ‘काका’ के 2027 में संक्रांति पर रिलीज होने की प्लानिंग चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि फिल्म की रिलीज की तारीख आधिकारिक तौर पर 13 जनवरी तय की गई है। मेकर्स ने फिल्म के टलने की अटकलों पर विराम लगा दिया है, जबकि ऐसी खबरें थीं कि चिरंजीवी की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘विश्वंभरा’ को भी संक्रांति पर रिलीज करने पर विचार किया जा रहा था। ‘काका’ की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रिलीज की देरी की अफवाहों पर विराम लगाया है और बताया कि यह फिल्म अपने तय समय पर ही दस्तक देगी।
चिरंजीवी की ‘काका’ रिलीज डेट पर अपडेट
‘काका’ के मेकर्स ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सभी अटकलों को खत्म करते हुए, काका संक्रांति 2027 पर रिलीज हो रही है। मेगास्टार चिरंजीवी गारू और बॉबी के साथ हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्म 13 जनवरी, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। पहला गाना जल्द ही आएगा।’ डायरेक्टर बॉबी ने भी अटकलों पर बात करते हुए लिखा, ‘कोई शक नहीं, कोई देरी नहीं। हम इस संक्रांति को अपना बनाने आ रहे हैं – 13 जनवरी, 2027।’
विश्वंभरा से होगी ‘काका’ की टक्कर
यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अफवाहें सामने आई कि ‘विश्वंभरा’, जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। वो भी अगले साल संक्रांति पर रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो चिरंजीवी की ये दोनों फिल्में एक ही त्योहार के समय रिलीज के लिए आमने-सामने हो सकती हैं। चल रही खबरों के मुताबिक ‘विश्वंभरा’ की टीम संक्रांति पर फिल्म रिलीज़ करना चाहती है, जिसकी एक वजह इसके ओटीटी डील पर पड़ने वाला असर हो सकता है। हालांकि, इससे ‘काका’ को अपनी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने का दबाव पड़ सकता है। फिलहाल ‘विश्वंभरा’ की टीम की तरफ से संक्रांति पर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और चिरंजीवी ने भी अपने प्लान में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है।
‘काका’ में चिरंजीवी का डबल रोल
मेकर्स ने हाल ही में ‘काका’ से चिरंजीवी का पहला लुक शेयर किया था। वीडियो में चिरंजीवी को एक्वा इंडस्ट्री में सुपरवाइजर के सत्यम के तौर पर दिखाया गया है और फिर कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है, जहां उनका युवा किरदार ज्यादा स्टाइलिश और एक्शन-ओरिएंटेड अवतार में नजर आता है। फिल्म में अनस्वारा राजन भी हैं, जिनका किरदार ‘अम्मुलु पापा’ के तौर पर पेश किया गया है। मल्लिडी वशिष्ठ द्वारा निर्देशित और UV क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘विश्वंभरा’ (Vishwambhara) एक सोशियो-फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें बड़े पैमाने पर VFX का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म की कास्ट में तृषा कृष्णन, कुणाल कपूर और आशिका रंगनाथ शामिल हैं।
ये भी पढ़ें – चिरंजीवी का ‘काका’ से फर्स्ट लुक आउट, दो अलग अंदाज में दिखे मेगास्टार, ग्लिम्प्स ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













