‘छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान | ACTPnews

'छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे राहुल गांधी', कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।

कांग्रेस ने राजनीतिक तमाशा खड़ा करना चुना

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा कि सरकार द्वारा विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहने के बाद भी कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा खड़ा करना चुना। उनका मकसद कभी भी छात्रों के लिए समाधान खोजना नहीं था, बल्कि राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए हंगामा करना था।

राहुल गांधी के लिए ये मामला छात्रों से जुड़ा नहीं

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के लिए यह मामला छात्रों से जुड़ा नहीं है। यह मामला तब टकराव पैदा करने का है जब बातचीत के सभी सही रास्ते खुले हुए हैं। हमारी सरकार सदन में NEET पर चर्चा करने और हमारे युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरे की तरह इस्तेमाल किए जाने के बजाय बेहतर व्यवहार के हकदार हैं। वे अराजकता के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और हंगामे के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं।’

हम सुधार और जवाबदेही देने के लिए जिम्मेदार- धर्मेंद्र प्रधान

अंत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘हम अपने छात्रों के प्रति सिर्फ आक्रोश दिखाने से कहीं ज्यादा के लिए जिम्मेदार हैं। हम उन्हें जवाब, सुधार और जवाबदेही देने के लिए जिम्मेदार हैं। हमारी सरकार ठीक यही सब करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने पीएम हाउसे के बाहर किया प्रदर्शन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम पीएम हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। दोनों नेताओं के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम इस्तीफे की मांग करते हुए पीएम हाउस के निकट धरना दिया था।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी को मिला अखिलेश का साथ, AAP और कांग्रेस में ठन गई, जानें किसने क्या कहा?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed