जब एक मुक्के के पीछे भिड़ गए रवि किशन-मनोज तिवारी, लड़ाई सुलझाने के पीछे पिटे निरहुआ, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा | ACTPnews

जब एक मुक्के के पीछे भिड़ गए रवि किशन-मनोज तिवारी, लड़ाई सुलझाने के पीछे पिटे निरहुआ, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा


रवि किशन और मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। दोनों इंडस्ट्री के पुराने दौर के सुपरस्टार हैं और आज भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी कई बार बता चुके हैं कि कैसे करियर की शुरुआत में दोनों के बीच जबरदस्त कॉम्पटिशन था। दोनों के बीच इतनी प्रतस्पर्धा थी कि दोनों एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। दोनों एक साथ एक मंच पर आने से भी कतराते थे। दोनों के बीच ऐसा मनमुटाव था कि फिल्मी सेट पर भी दोनों के बीच खिटपिट हो जाती थी। इस बीच ‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे ने रवि किशन और मनोज तिवारी की उस जिद के बारे में बात की, जिसके चलते एक फिल्म की शूटिंग 6 घंटे तक रुकी रही।

जब रवि किशन-मनोज तिवारी के चलते रुकी रही फिल्म की शूटिंग

किस्सा 2011 का है, जब फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के सेट पर एक फाइट सीन को लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी अड़ गए और फिल्म की शूटिंग 6 घंटे तक रुकी रही। हाल ही में आम्रपाली दुबे ‘बिग बॉस 20’ में इस किस्से के बारे में बताती दिखीं। आम्रपाली दुबे ने इन दोनों सुपरस्टार्स के उस फाइट वाले किस्से के बारे में बात करते हुए बताया कि एक फाइट सीन को लेकर मनोज तिवारी और रवि किशन जिद कर बैठे। दोनों इस बात पर अड़े थे कि पहला मुक्का कौन मारेगा और इसी जिद के चलते शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही।

रवि किशन और मनोज तिवारी में दुश्मनी

आम्रपाली दुबे कहती हैं- ‘मैं आपको एक स्टोरी सुनाती हूं, जिसको सुनकर आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे।’ इसके बाद उन्होंने ‘गंगा जमुना सरस्वती’ फिल्म को लेकर बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में मनोज तिवारी और रवि किशन दुश्मनों के रोल में थे। दोनों को एक फाइट सीक्वेंस की शूटिंग करना था। लेकिन, पूरे दिन सिर्फ एक मामूली सी बात पर शूटिंग रुकी रही कि पहला मुक्का कौन मारेगा? आम्रपाली आगे कहती हैं- ‘मनोज भैया उस सीन का जिक्र करते हुए कहते हैं कि पुलिस उन्हें लेने आई है तो पुलिस ही पहले पुलिस ही मारेगी ना। लेकिन, रवि भैया का कहना था कि जब पिछले डायलॉग में ही ये तय हो गया कि एरिया मेरा है, तो पुलिस कैसे पहले मारेगी?’

निरहुआ को पड़ा मुक्का

आम्रपाली बताती हैं कि लगभग छह घंटे तक शूटिंग रुकी रही और आखिरकार ये तयह हुआ कि पहला मुक्का निरहुआ खाएंगे और उसके बाद ही फाइट सीन शुरू होगा। बता दें, 2011 में रिलीज हुई ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का निर्देशन हैरी डब्ल्यू फर्नांडिस ने किया था और इसमें रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव लीड रोल में थे। इनके अलावा फिल्म में रानी चटर्जी, रिंकू घोष और पाखी हेगड़े भी अहम रोल में थीं। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे की बात करें तो वह बिग बॉस में अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आम्रपाली, माही विज से भी भिड़ गईं, जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई। इससे पहले आम्रपाली काजी तौकीर और अरिश्फा खान को भी निशाने पर ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः आम्रपाली-अरिश्फा में फिर हुआ घमासान, ‘संस्कारों’ वाली बात पर छिड़ी जंग, भोजपुरी क्वीन ने निकाली भड़ास

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *