‘जेलर 2’ का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ देखकर दर्शकों को आई ‘कवाला’ की याद, 24 घंटे में मिले 62 लाख व्यूज | ACTPnews

'जेलर 2' का पहला गाना 'अला बोलेलो' देखकर दर्शकों को आई 'कवाला' की याद, 24 घंटे में मिले 62 लाख व्यूज


तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ सिनेमा तक ही सीमित नहीं है, पूरे देश में उनके चाहने वाले हैं। इन दिनों रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ जारी किया, जिसे देखने के बाद दर्शकों को ‘जेलर’ का गाना ‘कवाला’ याद आ गया है, जो तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया था। मेकर्स ने ओणम के मौके पर ‘जेलर 2’ का पहला गाना रिलीज किया, जिसे दर्शकों से इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि कुछ ही घंटों में इस सॉन्ग को 62 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर छाया ‘अला बोलेलो’

‘जेलर 2’ का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ हाल ही में रिलीज किया गया। सिन पिक्चर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अपलोड किया और वहीं सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘अला बोलेलो, जला बोलेलो, जिथला बोलेलो, जिन्थक्का बोलेलो! अला बोलेलो का फीवर शुरू हो गया है। लिरिकल वीडियो जारी किया जा चुका है।’ और इसी के साथ जेलर 2 का हैशटैग इस्तेमाल किया है। खास बात तो ये है कि मेकर्स ने इसका हिंदी वर्जन भी यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है और व्यूज के मामले में ये भी तेजी से भाग रहा है। गाने के हिंदी वर्जन को अब तक 464K व्यूज मिल चुके हैं।

अला बोलेलो के बारे में

Ala Bolelo की बात करें तो ये गाना डांसर और एक्ट्रेस शामना कासिम पर फिल्माया गया है, जिसमें वह सफेद साड़ी में कातिलाना डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं। उनके साथ थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। यूं तो ये गाना ‘जेलर’ के ‘कवाला’ से काफी अलग है, फिर भी दर्शक इसकी तुलना ‘कवाला’ से कर रहे हैं। गाने के कंपोजर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध हैं और खास बात तो ये है कि इस गाने को अनिरुद्ध ने ही गाया है और बोल डायरेक्टर अरुण राजा कामराज ने लिखे हैं और जानी मास्टर ने कोरियोग्राफी की है।

कब रिलीज होगी ‘जेलर 2’?

मेकर्स ने जुलाई में ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था और साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी किया था। ‘जेलर 2’ का टीजर जारी करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की, जिसके अनुसार फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब ये फिनिशिंग स्टेज पर है।

ये भी पढ़ेंः ‘थलाइवर173’ के टाइटल का ऐलान, अश्वथ मारिमुथु की ‘धर्मन’ से रजनीकांत का पहला लुक आया सामने, डॉक्टर बनकर छा एक्टर

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports