भारतीय टीम का अगले एक साल तक इंटरनेशनल शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 23 जुलाई से होगी तो वहीं आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे। बीसीसीआई की तरफ से सीरीज के लिए स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया गया था जिसमें कुछ अहम खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। वहीं टीम इंडिया के लिए तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में हेड कोच की जिम्मेदारी भी वीवीएस लक्ष्मण संभालते हुए नजर आने वाले हैं।
पहले भी हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं लक्ष्मण
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 19 जुलाई को खत्म हो रहा तो वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। ऐसे में बीसीसीआई ने इस छोटी सीरीज के लिए सपोर्ट स्टाफ को भी मैनेज करने का फैसला लिया है, जिसके चलते वीवीएस लक्ष्मण कार्यवाहक हेड कोच की जिम्मेदारी को संभालेंगे। ये पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण पहली बार इस जिम्मेदारी को संभालेंगे, इससे पहले भी वह जब राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे तो उस दौरान भी कुछ सीरीज में इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के अलावा वीवीएस लक्ष्मण भी थे।
भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा
- पहला टी20 मैच – 23 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
- दूसरा टी20 मैच – 25 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
- तीसरा टी20 मैच – 26 जुलाई (भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
वैभव पर रहेगी नजरें, श्रेयस को कप्तानी में पहली जीत की तलाश
जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं तो वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिले मौकों का बिल्कुल भी फायदा नहीं उठाया। वहीं श्रेयस अय्यर को भी अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश हैं, क्योंकि अब तक अय्यर ने बतौर कप्तान 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें एक रद्द रहा तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स वनडे में कैसा है पिच का मिजाज, टॉस की रहने वाली है काफी अहम भूमिका
लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













