एआई ने हमारी जिंदगी और जानकारी जुटाने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। खेलों की दुनिया, खासकर टेनिस में इसका असर साफ दिख रहा है। अब टेनिस स्टार्स अपनी ट्रेनिंग, रणनीति और रोजमर्रा के कामों में एआई का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर खिलाड़ियों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे गेम-चेंजर मानते हैं, तो कुछ के मुताबिक यह इंसानों को आलसी बना रहा है। ब्रिटेन की एमा राडुकानू एआई की बड़ी फैन हैं। वह इतिहास, कला और ट्रांसलेशन जैसे सवालों के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने स्पॉटिफाई की तर्ज पर एआई से अपना पर्सनैलिटी एनालिसिस तक करवा लिया और इसके सटीक नतीजे देखकर हैरान रह गईं कि एआई उनके बारे में कितना कुछ जानता है। अमेरिका की जेसिका पेगुला ने बताया कि उनके पति अक्सर विरोधी खिलाड़ियों की एआई-जनरेटेड रिपोर्ट बनाते हैं। उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी विरोधियों की टेक्निक को डिकोड करने के लिए एआई टूल्स का सहारा ले रहे हैं। 2019 की यूएस ओपन चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू ने हाल ही में एक गुमनाम विरोधी की रणनीति समझने के लिए एआई की मदद ली। चूंकि इंटरनेट पर उस खिलाड़ी के वीडियो कम थे, इसलिए एआई रिसर्च उनके लिए काफी मददगार साबित हुई। टेनिस जगत में एआई का इस्तेमाल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। स्टार खिलाड़ी इगा स्वातेक अपने ईमेल ड्राफ्ट करने के लिए इसका उपयोग करती हैं। वहीं, एलिना स्वितोलिना ने तो हाल ही में एआई से फैशन टिप्स लेते हुए यह तक पूछ लिया कि उन पर कौन-से रंग के कपड़े सबसे ज्यादा जंचेंगे। एटीपी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और शॉट क्वालिटी का डेटा निकालने के लिए ‘टेनिस आईक्यू’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। हालांकि, कोर्ट पर एआई की सलाह हर किसी को रास नहीं आती। दिग्गज डेनियल मेदवेदेव ने एआई से कार्लोस अल्कारेज और यानिक सिनर को हराने का तरीका पूछा। मेदवेदेव के मुताबिक, एआई की सलाह महज किताबी थी, जिसे कोर्ट पर लागू करना लगभग नामुमकिन है। कई खिलाड़ी इससे दूरी भी बना रहे हैं। मेदवेदेव और 2017 की फ्रेंच ओपन विजेता येलेना ओस्टापेंको का मानना है कि एआई लोगों को इतना आलसी बना रहा है कि वे बस सोफे पर बैठकर इसके सहारे जिंदगी जीना चाहते हैं। फ्रांसेस टियाफो अब भी जानकारी के लिए गूगल सर्च का ही इस्तेमाल करते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने पर्यावरण के लिए एआई से दूरी बनाई नाओमी ओसाका और कोको गॉफ जैसे सितारे पर्यावरण को लेकर भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि एआई सर्वर को चलाने में भारी मात्रा में पानी खर्च होता है और वे धरती के पानी को बचाना चाहती हैं, इसलिए वे इस तकनीक का बेवजह इस्तेमाल करके अपने क्लिक्स बर्बाद नहीं करना चाहतीं।
Source link
टेनिस कोर्ट पर भी एआई:विरोधी की कमजोरी पता करने उपयोग कर रहे खिलाड़ी; कई के लिए साबित हुआ गेम चेंजर | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

नीतीश कुमार ने दिल्ली में की जदयू सांसदों के साथ बैठक, बिहार को लेकर दिया महत्वपूर्ण निर्देश | ACTPnews
-

कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया | ACTPnews
-

अनंत अंबानी के वनतारा ने असम की बाढ़ में फंसे हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाला, CM हिमंता ने कहा थैंक्यू | ACTPnews
-
-

शोल्डर सर्जरी के बाद Jr NTR ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, रिकवरी में लगेंगे 2-3 महीने, फैंस का जताया आभार | ACTPnews








