इंग्लैंड दौरे से अचानक घर भेजे जाने के करीब दो हफ्ते बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसने उनके आलोचकों का ध्यान खींच लिया। टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद आगा ने शानदार तिहरा शतक ठोक दिया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में नाबाद तिहरा शतक जड़कर अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली।
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग्समेन एकेडमी की ओर से खेलते हुए सलमान आगा ने एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में मार्कहोर IT सॉल्यूशंस के खिलाफ 336 गेंदों पर नाबाद 300 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट क्लास स्कोर 169 रन को काफी पीछे छोड़ दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत किंग्समेन एकेडमी ने 7 विकेट पर 565 रन बनाकर पारी घोषित की।
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद बाहर हुए थे सलमान
आगा के लिए यह पारी ऐसे समय आई है, जब हाल के दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। पिछले तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में वह केवल 45 रन बना सके थे। इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें सात अन्य खिलाड़ियों के साथ दौरे से भी वापस भेज दिया गया था।
इंग्लैंड दौरे पर आगा ने पहले टेस्ट में कप्तानी भी की थी। हेडिंग्ले में बाबर आजम के चोटिल होने के कारण उन्होंने टीम की कमान संभाली, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में बाबर की वापसी के बाद वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। अपनी इस शानदार पारी के बाद आगा ने माना कि इंटरनेशनल क्रिकेट में खराब फॉर्म से निकलने के लिए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव किए।
परिवार को समर्पित किया तिहरा शतक
बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट और टेस्ट-ODI स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों के लिए घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अनिवार्य किया है। टेस्ट स्पेशलिस्ट कैटेगिरी के खिलाड़ियों को साल में कम से कम 6, जबकि टेस्ट और ODI स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को कम से कम चार फर्स्ट क्लास मैच खेलने होंगे। आगा ने पिछले तीन सालों में सिर्फ तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। 300 रन की इस नाबाद पारी के दौरान आगा ने मोहम्मद सुलेमान के साथ चौथे विकेट के लिए 274 रन की बड़ी साझेदारी की। आगा ने इस यादगार पारी को अपने परिवार को समर्पित किया।
यह भी पढ़ें:
ईशान किशन ने छुआ बड़ा मुकाम, जो रूट को पछाड़ एक हजारी क्लब में हुए शामिल, अब निशाने पर हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड
श्री चरणी ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज ने T20I क्रिकेट में झटके 35 से ज्यादा विकेट
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













