टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया | ACTPnews

टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया


टीम इंडिया आखिरकार एक और सीरीज हार गई है। चाहे टी20 हो या फिर वनडे सीरीज, हर जगह हार का मुंह देखना पड़ रहा है। एक अदद जीत के लिए भी भारतीय टीम इस वक्त तरस रही है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने दो फॉर्मेट मिलाकर कुल 8 मैच खेले और इसमें से केवल एक ही जीत नसीब हो पाई। इस बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम की हार टॉस के ही वक्त तय हो गई थी। कप्तान शुभमन गिल ने कुछ ऐसे फैसले किए, जो समझ से परे रहे। अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, लेकिन उससे पहले इसी इंग्लैंड सीरीज पर बात की जानी चाहिए। 

टॉस हार गई टीम इंडिया, फिर नहीं मिला कुलदीप यादव को मौका

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का आखिरी मुकाबला जब शुरू हुआ और टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे, उस वक्त गिल टॉस हार गए। हालांकि टॉस की हार जीत में कोई कुछ नहीं कर सकता, उसमें तो किस्मत का हाथ होता है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने जो प्लेइंग इलेवन इस मैच में उतारी वो समझ में ही नहीं आई। टॉस के वक्त तय हो गया था कि इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और टीम इंडिया का रनों का पीछा करना होगा। पिच देखने के बाद भी गिल ने कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया। 

इंग्लैंड के स्पिनर्स ने की कमाल की गेंदबाजी, भारत तेज गेंदबाजों के भरोसे

इस मैच में जहां एक ओर इंग्लैंड के स्पिनर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। आदिल रशीद ने एक विकेट लिए, वहीं काम चलाउ स्पिनर जैकब बैथल ने भी एक सफलता हासिल की। भारतीय टीम अक्षर पटेल के रूप में केवल एक ही स्पिनर लेकर मैदान में उतरी। लेकिन टीम इंडिया इस वक्त ऐसे ​प्लेयर्स को खिला रही है, जो बल्लेबाजी भी कर सकें। यही वजह है कि टीम में होते हुए भी कुलदीप यादव आखिरी 11 का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। जबकि पूरी दुनिया जानती है कि कुलदीप आज की तारीख में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक हैं, लेकिन वे अगर डगआउट में ही बैठे रहेंगे तो क्या ही फायदा है। 

इंग्लैंड ने अपनी पारी के आखिरी दो ओवर में बनाए खूब रन

टीम इंडिया की लचर गेंदबाजी के ही कारण इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 387 जैसा बड़ा स्कोर टांगने में कामयाब रही। जब इंग्लैंड की पारी के 48 ओवर समाप्त हुए, तब तक टीम 348 रन बना सकी थी। लेकिन आखिरी दो ओवर में जमकर रन बने। पारी का 49वां ओवर प्रसिद्ध लेकर आए और उन्होंने इसमें 23 रन दिए। 50वां ओवर प्रिंस यादव ने किया और इसमें 16 रन बने। इन्हीं दो ओवर ने मैच में काफी असर डाल दिया, जो टीम इंडिया की हार का कारण बने। 

इतना बड़ा टारगेट होने के बाद भी भारत की धीमी शुरुआत

इसके बाद जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हुई तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी धीमी रही। रोहित शर्मा और ​कप्तान गिल ने उस तरह से रन बनाने की कोशिश नहीं की, जो इतने बड़े स्कोर को चेज करने के लिए होनी चाहिए। रोहित शर्मा ने तो फिर भी बाद में इसे कवर कर लिया, लेकिन गिल ऐसा नहीं कर पाए। गिल ने 84 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और केवल एक छक्का लगाया। गिल का स्ट्राइक रेट 91.67 का रहा। जो इतने बड़े स्कोर को चेज करते समय नहीं होना चाहिए। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की कमाल की बल्लेबाजी

बात अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली की करें तो इन्होंने जीत के लिए अपनी जान लगा दी, लेकिन उनके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने टीम नैया डुबो दी। रोहित शर्मा ने 110 बॉल पर 138 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 125.45 का रहा। विराट कोहली ने 60 बॉल पर 74 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के आए। उनका भी स्ट्राइक रेट 123.33 कर रहा। जब तक ये दोनों क्रीज पर थे, टीम जीतती नजर आ रही थी। इसके बाद ईशान किशन ने 12 बॉल पर 14 रन, केएल राहुल ने 8 बॉल पर 12 बनाए। श्रेयस अय्यर को तीन बॉल पर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। 

यह भी पढ़ें 

क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट

टीम इंडिया की फिटनेस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, कहा- प्लेयर्स 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *