ट्रक से टकराई वोल्वो बस, अनियंत्रित होकर दोनों वाहन पुल से गिरे नीचे, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर-VIDEO | ACTPnews

ट्रक से टकराई वोल्वो बस, अनियंत्रित होकर दोनों वाहन पुल से गिरे नीचे, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर-VIDEO


आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट वोल्वो बस ट्रक (आइशर) से टकरा गई। बस नियंत्रिण खोने के बाद पोगुरु पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान बस और ट्रक पुल से नीचे आ गिरे। दोनों वाहनों के परखच्छे उड़ गए। 

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पमिडी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अनंतपुर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।

बस चालक बुरी तरह फंसा

हादसे में बस चालक बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस ने JCB की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच

पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। ट्रक और बस की टक्कर के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। तुरंत ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समय रहते बस से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।  

सड़क हादसे में बच्चे समेत 3 लोगों की मौत

वहीं, दूसरी ओर पिछले महीने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था। चेल्लुरु में एक सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय लड़के सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, पीड़ित तीर्थयात्रा के लिए रायगढ़ा जा रहे एक वैन में सवार थे।

चेल्लुरु के पास वैन रुकी हुई थी तभी विशाखापत्तनम से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। घायलों को विजयनगरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ये भी पढ़ें: 

स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, काफी दूर तक घसीटा, CCTV फुटेज आया सामने

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *